सावन के इस पावन पर्व पर सड़को पर हर जगह कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. सोशल मीडिया से टीवी तक हर तरफ इन कांवड़ यात्रियों के वीडियो दिख ही जाते है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कांवड़ियों ने हाल ही में एक फौजी की बेरहमी से पिटाई कर दी. लेकिन इस वीडियो की असल कहानी कुछ और ही है. आइए जानते है.
दरअसल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग एक ‘केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल’ (CRPF) के जवान के साथ मारपीट कर रहे है. वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने बताया कि फौजी की पिटाई करने वाले और कोई नहीं, बल्कि कांवड़ ले जाने वाले श्रद्धालु हैं.
वीडियो के की-फ्रेम्स की जांच की गई, तो सामने आया कि यह घटना हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि जुलाई 2025 की है. असल मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का है. 19 जुलाई 2025 को सीआरपीएफ का एक जवान ‘गौतम’ ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट ले रहा था. उसी दौरान स्टेशन पर मौजूद कुछ कांवड़ियों के साथ किसी बात को लेकर उसकी तीखी बहस हो गई. बात बढ़ने पर कांवड़ियों ने जवान को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी.
घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई थी. रेलवे पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं और रेलवे एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स ने भी पुष्टि की है कि यह एक साल पुराना वीडियो है जिसे अब नए सावन सत्र के दौरान भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.
मौजूदा कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त 2026 तक चल रही है. ऐसे में पुराने हादसों और विवादों के वीडियो को ताजा बताकर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है. इसलिए किसी भी वायरल हो रहे वीडियो पर भरोसा करने से पहले एक बार उसकी पुष्टि जरूर करें.
ये भी पढ़ें: ‘बीजेपी में आते ही बदले सायोनी के सुर..! वायरल हो रही वीडियो की क्या है असली सच्चाई?
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…