फैक्ट चेक

क्या पूराने नोटों और सिक्को के बदले मिलेगी भारी भरकम रकम? जानें पीएम मोदी के वायरल वीडियो का सच

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे लोग झांसे में आ रहे हैं. वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि सरकार अब आपके घर रखे पुराने, दुर्लभ और एंटीक नोट व सिक्के खरीदने वाली है. इतना ही नहीं, वीडियो में ये भी कहा गया है कि बैंक के कर्मचारी खुद आपके घर आएंगे और ये सिक्के बटोरकर आपको मोटी रकम देंगे. लेकिन में असल में सच्चाई कुछ और ही है.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस् पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के जरिए ये दावा किया जा रहा है कि बैंक अब पूराने और दुर्लभ नोटों व सिक्कों को लेकर बड़ी रकम देगी.

इतना ही नहीं, वीडियो के जरिए ये भी दावा किया गया है कि बैंक के कर्मचारी खुद आपके घर आकर इन सिक्को को इक्ट्ठा करेंगे.

क्या है असल सच?

PIB की फैक्ट चेक टीम ने जब इस वीडियो की पड़ताल की, तो सच्चाई कुछ और ही निकली. दरअसल, ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. इसे ‘डीपफेक’ (Deepfake) तकनीक के जरिए बनाया गया है. यानी, चेहरा पीएम मोदी का है, लेकिन जो बातें वो कह रहे हैं, वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार की गई हैं. जालसाजों ने इसे इतना असली बनाया है कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए.

वहीं, सरकारी वेबसाइटों के अनुसार सरकार कि ऐसी कोई भी योजना न तो शुरू हुई है और न ही विचाराधीन है. कोई भी बैंक कर्मचारी पुराने सिक्के लेने आपके घर नहीं आने वाला है.

ठगी का नया ‘शॉर्टकट’

साइबर अपराधी जानते हैं कि भारत के घरों में पुराने सिक्के और नोट सहेज कर रखने का रिवाज है. किसी के पास दादी-नानी के जमाने के सिक्के हैं, तो किसी के पास बंद हो चुके पुराने नोट. ठग इसी ‘इमोशन’ का फायदा उठा रहे हैं. जैसे ही आप इन वीडियो के नीचे दिए गए किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है या आपसे ‘रजिस्ट्रेशन फीस’ के नाम पर पैसे ठगे जा सकते हैं.

कैसे रहें सावधान?

जब तक किसी योजना की जानकारी सरकारी वेबसाइट (जैसे MyScheme पोर्टल) पर न दिखे, उस पर भरोसा न करें. व्हाट्सएप पर आने वाला हर मैसेज सच नहीं होता. बिना जांचे इसे दूसरों को न भेजें. अगर कोई घर बैठे पैसे देने का वादा कर रहा है, तो समझ लीजिए कि दाल में कुछ काला है.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला या ‘AI’ का जादू! क्या बोल गया पाकिस्तानी एक्सपर्ट? जानें दावे की सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

16 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago