फैक्ट चेक

बिहार चुनाव के बीच राहुल गांधी के वायरल वीडियो का सच, क्या सच में उन्होंने कही थी ये बात?

Fact Check: बिहार विधानसभा के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक वीडियो तजी से वायरल हो रहे हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें उन्हें ये कहते हुए दिखाया गया है मुझे कोई बिमारी नहीं होती, मेरा डायरेक्ट ऊपर से कनेक्शन है. मैं भगवान से डायरेक्ट बात करता हूं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वायरल वीडियो के क्लिप को कई यूजर्स सच मानकर शेयर कर रहे हैं. फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि इसको कोई बीमारी नहीं होती, क्योंकि भगवान से इसका डायरेक्ट कनेक्शन है. वीडियो के ऊपर भी यही लाइन लिखी गई है.

वायरल क्लिप की पड़ताल

हालांकि भारत एक्सप्रेस ने इस वायरल क्लिप की पड़ताल की और पाया कि यह वीडियो एडिटेड है. राहुल गांधी ने यह बात खुद के लिए नहीं बल्कि पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कही थी.

जांच के दौरान एक समाचार चैनल के फेसबुक पर एक रील मिली जिसमें राहुल गांधी बिहार के दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने दिल्ली में छठ पूजा के लिए बनाए गए तालाब का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा,

“देखो भइया, 56 इंच की छाती है. यमुना में जाकर मैं स्नान कर रहा हूं. मुझे कोई बीमारी नहीं होती, मेरा डायरेक्ट ऊपर से कनेक्शन है. मैं भगवान से डायरेक्ट बात करता हूं.”

न्यूज एजेंसी के एक्स हैंडल पर वीडियो

एक न्यूज एजेंसी के एक्स हैंडल पर भी 29 अक्टूबर को अपलोड किया गया वही वीडियो मिला. जिसमें राहुल गांधी का पूरा बयान देखा जा सकता है. राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर भी इस भाषण का पूरा वर्जन उपलब्ध है जिसमें 35वें मिनट पर यह क्लिप आती है.

फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की पहचान

पड़ताल में यह भी सामने आया कि जिस यूजर ने यह फर्जी पोस्ट किया है उसके फेसबुक पर ढाई हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें-मर गया है चुनाव आयोग! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के कथित वीडियो से मचा हड़कंप, RJD ने EC पर चुप्पी साधने का लगाया गंभीर आरोप

निष्कर्ष

राहुल गांधी की वायरल क्लिप एडिटेड है. उन्होंने भगवान से डायरेक्ट कनेक्शन वाली बात खुद के लिए नहीं बल्कि पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कही थी. यह क्लिप गलत तरीके से काट-छांट कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया है, जो पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है. चुनावी माहौल में ऐसे वीडियो लोगों को गुमराह कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

इस्लाम के बढ़ते प्रभाव की रिपोर्ट से गरमाई अमेरिकी सियासत, ट्रंप खेमे ने उठाए इमिग्रेशन और आबादी पर सवाल

US Muslim Population: प्यू रिसर्च सेंटर के 2020-2070 के जनसांख्यिकीय अनुमानों के मुताबिक 2035 तक…

5 minutes ago

पहले NCLT, फिर वेतन संकट और अब बिजली कटौती: 348 करोड़ के भारी-भरकम बकाये ने बढ़ाई HEC की मुश्किलें

Ranchi News: लंबे समय से बकाया करीब 348 करोड़ रुपये के बिजली बिल पर JBVNL…

41 minutes ago

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, ‘सीमाओं को तोड़कर ही राष्ट्र पहचानते हैं अपनी असली ताकत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान आईआईटी खड़गपुर के…

53 minutes ago

IND vs NZ: शतक से चूके गिल, राहुल ने रचा इतिहास! 118 रन की बढ़त के साथ भारत हावी, तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के तीसरे दिन 4 विकेट पर 486 रन…

1 hour ago