बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया. उन्होंने कल यानी 20 नवंबर को सीएम पद की शपथ ली. एनडीए की सरकार बनाने के लिए कई नेताओं ने जी जान लगाकर मेहनत की. इनमें से एक है हाल ही में नेत्री के रूप में उभरी मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur), जो एनडीए की ओर से सबसे कम उम्र की प्रत्याशी थी. इन्होंने अलीनगर सीट पर 11 हजार से ज्यादा वोटों के साथ जीत हासिल की.
लेकिन अब उनके विधायक बनने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि बिहार चुनाव खत्म होते ही वो रफूचक्कर हो गई. लेकिन वीडियो का पूरा सच कुछ और ही है. आइए जानते हैं.
क्या है वायरल?
दरअसल, सोशल मीडिया पर मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) का एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि विधायक बनते ही वो लंदन रफूचक्कर हो गई.
देखिए बिहार का विकास लंदन में हो रहा है🤣
“अब विकास गया तेल लेने मैडम चली लंदन घूमने”🤪
चौकीदार तो विदेश विदेश घूम ही रहा था एक और आ गई है देश का पैसा दूसरे देश में बर्बाद करने___आप क्या कहते हो मित्रों..? pic.twitter.com/CcawuFC35U
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) November 17, 2025
एक्स के एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘देखिए बिहार का विकास लंदन में हो रहा है…अब विकास गया तेल लेने मैडम चली लंदन घूमने’
क्या है वीडियो का पूरा सच?
वायरल दावे की पुष्टि के लिए हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने रिपोर्ट्स को खंगालना शुरू किया. लेकिन इसको लेकर हमें कोई भी ऐसी रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें मैथिली के हाल फिलहाल में विदेश यात्रा पर जाने की बात हो. साथ ही उनके सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली.
जांच के दौरान टीम ने वीडियो के किफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया. इसमें हमें मैथिली के आधिकारिक अकाउंट्स से पोस्ट हुई एक वीडियो मिली, जो 26 सितंबर को अपलोड किया गया था. ये वही वीडियो था, जिसे झूठे दावे के साथ वायरल किया जा रहा है.
View this post on Instagram
यानी दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं, बल्कि सितंबर का है.
आपको बता दें कि फिलहाल मैथिली पटना में पार्टी से जुड़ी बैठकों में जा रही है, जिससे संबंधित तस्वीरे उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर किया है.
ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे में आग का गोला बनी बस की तस्वीर वायरल, लेकिन सच्चाई इससे अलग
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



