फैक्ट चेक

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज है. 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने  जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान भी किया था. ऐलान होने के बाद अभिजीत दिपके समेत कई CJP नेताओं को अरेस्ट कर लिया गया.

इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से फैलने लगा है, जिसमें एक युवती  प्रदर्शन के दौरान पुलिस बस को रोकते दिखती है. वीडियो में दिख रही लड़की के पहनावे को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे है.

क्या है वायरल वीडियो?

दरअसल, 10 अक्टूबर 2026 को एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया. इसे शेयर करते हुए यूजर ने कहा, ‘आप जिन्हें Jantar Mantar पर देख रहे हैं, ये भारत का युवा Gen Z नहीं हैं, बल्कि विदेशी फैक्ट्री में तैयार किए गए बौद्धिक आतंकवाद का एक अराजक रूप हैं, जिन्हें आप Brainwashed कीड़े कह सकते हैं. भारत का Gen Z देश की ताकत है, किसी के एजेंडे का मोहरा नहीं!’

क्या है वीडियो की सच्चाई?

वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए जब इसकी गहनता से पड़ताल की गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. वीडियो के की-फ्रेम्स निकालकर जब रिवर्स इमेज सर्च किया गया, तो इससे जुड़ी कोई प्रामाणिक मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली. जब वीडियो को ध्यान से देखा गया, तो इसमें कई अजीबोगरीब खामियां नजर आईं. वीडियो को ध्यान से देखने पर युवती से बात कर रही महिला रिपोर्टर का हाथ अचानक युवती के शरीर के आर-पार होता दिखता है.

तकनीकी पुष्टि के लिए जब इस वीडियो के फ्रेम को एडवांस्ड एआई डिटेक्शन टूल्स पर जांचा गया, तो 96 फीसदी तक संभावना जताई गई कि यह वीडियो पूरी तरह से एआई द्वारा तैयार किया गया है. एआई विशेषज्ञों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वीडियो में रिपोर्टर का माइक अचानक छोटा हो जाता है और वह उसे कैमरे की तरह इस्तेमाल करने लगती है, जो एआई जनरेटेड कंटेंट की पहचान है.

क्या है असली बैकग्राउंड?

दरअसल, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया था. हालांकि, बस रोकने वाली जिस लड़की का जिक्र किया जा रहा है, वैसा ही एक असली वाकया जुलाई में नीट (NEET) प्रदर्शन के दौरान देखने को मिला था. उसी पैटर्न को कॉपी करके शरारती तत्वों ने एआई तकनीक के जरिए यह फर्जी वीडियो तैयार किया और सीजेपी प्रदर्शन के नाम पर सोशल मीडिया पर फैला दिया.

इस जांच से यह साफ हो गया है कि वायरल वीडियो असली नहीं बल्कि एआई द्वारा बनाई गई है, जिसका मकसद केवल भ्रामकता फैलाना था.

यह भी पढ़ें: क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

42 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

2 hours ago