बूंदी का रायता खाने के नुकसान
Disadvantages of Eating Boondi Raita: गर्मियां शुरू होते ही लोगों को छाछ, दही और रायता खाने का मन होने लगता है. भारतीय घरों में अन्य रायते के मुकाबले बूंदी का रायता ज्यादा खाया जाता है. इस रायते को बनाना बेहद आसान होता है. यह छटपट बन जाता है, एक यह भी कारण है जिसकी वजह से बूंदी का रायता ज्यादा पसंद है. लोग दही छाछ और रायते को वेट लॉस का जरिया भी मानते हैं, शायद ही आपको पता हो कि बूंदी के रायते से वेट कम होने के बजाय बढ़ता है. जी हां अगर आप भी वेट लॉस जर्नी में हैं तो बूंदी का रायता आज से ही खाना बंद कर दें. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि बूंदी के रायते से वेट क्यों बढ़ता है.
बूंदी को डीप फ्राई करके तैयार किया जाता है जिसकी वजह से इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है. जब आप इसे दही में मिलाते हैं तो यह एक हाई-कैलोरी डिश बन जाती है. यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश्ड रिसर्च के मुताबिक, लोग जब किसी अनहेल्दी या फ्राइड चीज को दही के साथ देखते हैं तो यह लगता है कि दही मिलाने के बाद वह हेल्दी हो गया है जबकि इसका उल्टा हो जाता है हेल्दी होने के बजाय बूंदी डालने की वजह से दही भी अनहेल्दी हो जाता है जो वजन बढ़ने की एक बड़ी वजह बनता है.
यह भी पढ़ें: ‘भारत मुझपर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है’, ट्रंप ने कहा पीएम मोदी का मैं बड़ा प्रशंसक
यदि आप वेट लॉस कर रहे हैं तो तो स्मार्ट न्यूट्रिशन अवेयरनेस बहुत जरूरी है. आप बूंदी रायते की जगह खीरे का रायता, लौकी का रायता या पुदीने का रायता खा सकते हैं. या फिर सिर्फ नमक डालकर सादा दही खा सकते हैं. इस तरह के रायते से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. जिसकी वजह से आपको वजन करने में मदद मिलेगी.
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…