हेल्थ

Brain Stroke क्या है, इसके गोल्डन पीरियड में हो जाएं सतर्क, समय पर इलाज कराएंगे तो नहीं रहेगा पैरालाइज़्ड होने का डर

✍️ रि​तु दिव्या


Brain Stroke – Types, Symptoms And Causes: क्‍या आप ‘ब्रेन स्ट्रोक’ के बारे में जानते हैं, शहरों में लोग अक्‍सर इस समस्‍या के शिकार हो जाते हैं. ये मस्तिष्क की ऐसी दिक्‍कत है, जिसकी चपेट में आने पर इंसान अपनी चेतना कुछ समय के लिए खो देता है, साथ ही इससे इंसान के लकवाग्रस्त होने का भी खतरा बना रहता है.

क्या है ब्रेन स्ट्रोक

ब्रेन यानी दिमाग, पूरे शरीर को नियंत्रित करने वाला, सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा. शरीर के हर अंग से ब्रेन तक सिग्नल पहुंचता है और फिर ब्रेन ज़रूरत मुताबिक़ प्रतिक्रिया के लिए उस अंग को संदेश भेजता है. लेकिन जब ब्रेन को शरीर के किसी हिस्से से मिलने वाले रक्त-प्रवाह में कोई रुकावट आती है, तो इसे ब्रेन-स्ट्रोक कहते हैं.

  • ब्रेन स्ट्रोक शरीर के किसी एक हिस्से को ही नहीं, बल्कि कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है.
  • किसी अंग या हिस्से से सिग्नल नहीं पहुंचने पर वह हिस्सा पैरालाइज़्ड यानी लकवाग्रस्त हो जाता है.

यदि किसी को ब्रेन स्ट्रोक की आशंका हो तो उसके संकेतों को पहचाना जा सकता है और रोका जा सकता है. आइए इसे समझने की कोशिश करें:

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

अचानक होने वाली घटना के रूप में जानने वाला ब्रेन स्ट्रोक भविष्य में किसी भी स्वस्थ इंसान पर आ सकता है, लेकिन प्रारंभिक लक्षणों को पहचान कर बचाव भी किया जा सकता है.

अक्‍सर डॉक्टर इसे बीईएफ़एएसटी (BEFAST) नाम से बताते हैं…

  • बी- बैलेंस: स्वस्थ इंसान का संतुलन बिगड़ना और कुछ समय बाद ठीक हो जाना
  • ई-आई: आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाना
  • एफ़ – फ़ेस: अचानक बोलते समय चेहरा टेढ़ा हो जाना और तुरंत ठीक भी हो जाना.
  • ए – आर्म्स: बांह का अचानक गिर जाना और फिर ठीक हो जाना.
  • एस – स्पीच: कुछ देर तक बोल न पाना यानी इंसान का अचानक ज़ुबान बंद हो जाना.
  • टी – टाइम: लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें.

ऐसे लक्षण यदि आपको दिखें और ठीक हो जाएं तो इसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तत्‍काल डॉक्टर से संपर्क करें. यह संकेत बताते हैं कि दिमाग तक खून पहुँचने में दिक्कत है, जो भविष्य में स्ट्रोक का कारण बन सकता है.

लक्षण दिखने पर क्या करें:

अचानक किसी इंसान में संतुलन डगमगान, न दिखना, बोलने में दिक्कत आना, हाथ-पांव का काम न करना या चेहरे पर टेढ़ापन आना जैसे लक्षण दिखें और तुरंत ठीक न हों, तो यह ब्रेन स्ट्रोक का इशारा हो सकता है. ऐसे में बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर के पास जाना ज़रूरी है.

यह भी पढ़िए: दांत दर्द से बुखार तक, ये Herb है अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

21 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

1 hour ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

2 hours ago