Bharat Express DD Free Dish

दांत दर्द से बुखार तक, ये Herb है अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां (Herb) मौजूद हैं जो शरीर से कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी मानी गई हैं. ऐसी ही एक जड़ी बूटी है.

आयुर्वेद (Ayurveda) में कई ऐसी जड़ी-बूटियां (herb) मौजूद हैं जो शरीर से कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी मानी गई हैं. ऐसी ही एक जड़ी बूटी अकराकर (Akrakar) है. आयुर्वेदिक दवाओं में इसके जड़ से बने चूर्ण का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सेवन करते वक्त विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

कहां पाया जाता है ?

आकरकरा को पाइरेथ्रम रूट (Pyrethrum Root) के नाम से भी जाना जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम ‘एनासाइक्लस पाइरेथ्रम’ (Anacyclus pyrethrum) है. यह एक बारहमासी पौधा है जो उत्तरी अफ्रीका, भूमध्यसागरीय क्षेत्र और भारत में पाया जाता है. विशेष रूप से यह जम्मू-कश्मीर और बंगाल में भी पाया जाता है. आकरकरा एस्टेरेसी (सूरजमुखी) परिवार का एक जंगली पौधा है.

क्या है यौगिक गुण ?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अकराकर की जड़, बीज और पत्तों के अर्क में ऐसे यौगिक गुण हैं जो दर्द कम करने, सूजन घटाने और घाव भरने के लिए उपयोगी माने जाते हैं.

दर्द में देता है राहत

आयुर्वेद के अनुसार, अकरकरा दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन में तुरंत राहत देता है. इसके चूर्ण को सरसों के तेल में मिलाकर लगाने या लौंग के तेल के साथ उपयोग करने की सलाह दी जाती है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण घाव को भरने में काफी मदद कर सकते हैं. यह घाव के साथ-साथ उस हिस्से पर होने वाली सूजन को भी खत्म करने में मदद करता है.

अकरकरा में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बुखार को कम करने में भी सहायक होते हैं.

हिचकी में फायदेमंद

हिचकी को कम करने के लिए आकरकरा काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर हिचकी ज्यादा परेशान करे तो आकरकरा के चूर्ण में शहद मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा, यह समस्या होने पर आकरकरा चूर्ण को गुनगुने पानी में घोलकर भी सेवन किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े- जब UPSC इंटरव्यू बना लोकतंत्र का सबक, S Jaishankar ने साझा कीं 1977 की यादें

चरक संहिता में उल्लेख

चरक संहिता में अकरकरा का उल्लेख एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में किया गया है. चरक संहिता में इसे अग्निवेश (घाव, सूजन को ठीक करने के लिए उपयोगी) के तौर पर शामिल किया गया है. इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं और पेट संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. बिना चिकित्सीय परामर्श के सेवन नहीं करना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read