हेल्थ

कटहल एक फायदे अनेक, दिल से लेकर पेट करता कई बीमारियों का इलाज; Jackfruit Day पर जानें फायदे

Jackfruit Day: कटहल कहने को एक सब्जी है लेकिन भारत में इसे लोग फल के तौर पर भी जानते हैं. इससे सब्जी, अचार और न जानें क्या-क्या व्यंजन बनाए जाते हैं. इसी कारण हर साल 4 जुलाई को ‘जैकफ्रूट डे’ मनाया जाता है. कटहल न केवल स्वादिष्ट फल है, बल्कि पोषण और स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह फल और सब्जी दोनों रूपों में खाया जाता है. इसके कई लाभ हैं, विशेष रूप से पाचन तंत्र के लिए.

जैकफ्रूट डे (Jackfruit Day) मनाने के पीछे उद्देश्य इस फल के पोषण, स्वास्थ्य, और पर्यावरणीय लाभों को उजागर करना है. आइए, जानते हैं कि कटहल पाचन तंत्र के लिए कैसे फायदेमंद है और इसे ‘जैकफ्रूट डे’ पर कैसे सेलिब्रेट किया जा सकता है.

प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन से भरपूर

कटहल प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन से भरपूर होता है. ‘जैकफ्रूट डे’ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन दिन लोग कटहल से बने व्यंजनों को आजमाते हैं. इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कटहल से बने व्यंजनों की तस्वीरों को पोस्ट किया जाता है.

पाचन के लिए फायदेमंद (Benefits of Jackfruit)

पाचन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कटहल काफी फायदेमंद है. इसमें उच्च मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए वरदान है. फाइबर मल त्याग को नियमित करता है, कब्ज को रोकता है और आंतों की सफाई में मदद करता है. यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन प्रक्रिया सुचारू रहती है.

ये भी पढ़ें: अपने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, चिंताएं दूर होंगी तो अच्छी नींद भी आएगी

कटहल के बीज भी फाइबर से भरपूर होते हैं और इन्हें उबालकर या भूनकर खाने से पाचन तंत्र को अतिरिक्त सहायता मिलती है. ग्रामीण इलाकों में लोग कटहल के बीजों की सब्जी बनाकर भी सेवन करते हैं.

कई रोगों का रामबाण इलाज

पेट के रोगों से निजात पाने के लिए यह रामबाण इलाज है. पाचन तंत्र के अलावा कटहल का सेवन आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है. साथ ही, इसमें कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट की मात्रा न के बराबर होती है. कटहल का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में आता है.

पर्यावरण को भी लाभ

कटहल में कम कैलोरी और उच्च फाइबर होने के कारण कटहल वजन प्रबंधन में मदद करता है. यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखता है, जिससे भूख कम लगती है. कटहल के पर्यावरणीय लाभ भी हैं. यह कम संसाधनों में उगाया जाने वाला फल है जिससे पर्यावरण को लाभ पहुंचता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 minute ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago