हेल्थ

गर्मियों के लिए कच्चा प्याज किसी औषधि से नहीं है कम, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

Onion Benefits In Summer: गर्मियों में कच्चा प्याज खाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, आप गर्मियों में कच्चा प्याज सलाद के रूप में या फिर उसे दही में भी डालकर खा सकते हैं. प्याज में एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स के साथ- साथ विटामिन सी, फोलेट, ब्लड प्रेशर रेग्यूलेशन के लिए पौटेशियम, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं.गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर को इसके एक नहीं बल्कि कई फायदे मिल जाते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कच्चा प्याज खाने के फायदे के बारे में बताएंगे.

कच्चा प्याज खाने से शरीर को मिलते है तमाम फायदे…

1. शरीर को हाइड्रेट रखता है कच्चा प्याज

गर्मियों के मौसम में कच्चा प्याज खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है. कच्चा प्याज खाने से गर्मियों में चलने वाली लू भी कम लगती है.

2. प्याज में होते हैं कूलिंग गुण

प्याज में कूलिंग गुण होते हैं जो शरीर के तापमान को कम करते हैं. गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर में फुर्ती रहती है. कच्चे प्याज को आप दही के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं, प्याज भी ठंडा होता है और दही की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में कच्चे प्याज का रायता खाने से आपको डबल कूलिंग मिलेगी.

3.रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत 

प्याज में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है. यह शरीर पर पड़ने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है. ऐसे में आप कच्चे प्याज में पुदीने की चटनी मिलाकर खा सकते हैं. प्याज और पुदीना दोनों ही शरीर की गर्मी को दूर करते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मैं रहूं न रहूं लेकिन…’ प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से की भावुक कर देने वाली अपील; तबियत बिगड़ने के बाद 9 दिन से पदयात्रा बंद

4. पाचन अच्छा रहता है

कच्चा प्याज फाइबर से भरपूर होता है. इसे खाने से पाचन अच्छा रहता है, गैस एसिडिटी जैसी दिक्कते नहीं होती हैं. अगर आपको कच्चा प्याज खाना पसंद नहीं है तो आप ऐसे में सिरके वाला प्याज भी खा सकते हैं.

5. ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है कम 

प्याज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसे खाने पर ब्लड शुगर लेवल्स रेग्यूलेट होते हैं. डायबिटीज मैनेज करने के लिए प्याज को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

12 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

14 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

25 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

38 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

47 minutes ago