प्रेमानन्द महाराज ने की भावुक अपील
Premanand Maharaj health update: प्रेमानंद जी महाराज को भला कौन नहीं जानता है. वे आज के समय के प्रसिद्ध संत हैं. यही कारण है कि उनके भजन और सत्संग में दूर-दूर से लोग आते हैं. प्रेमांनद जी महाराज की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है. सेलिब्रिटीज से लेकर नेता, अभिनेता हर कोई उनके दर्शन करने आते रहते हैं. पिछले कुछ दिनों से प्रेमानन्द महाराज की तबियत खराब चल रही है. उनके आश्रम श्री राधा हित केली कुंज से सूचना जारी करके बताया था कि महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. जिसके कारण एकांत वार्ता पदयात्रा बन्द की जा रही है. यह खबर सुन उनके भक्तों में मायूसी छा गई है. रविवार को केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है जिसमें वह भक्तों से अपील करते हुए नजर आ रहे हैं.
प्रेमानन्द महाराज ने भक्तों से की अपील
केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें वह भक्तों से अपील करते हुए कह रहे हैं कि मैं रहूं न रहूं हमेशा साथ रहूंगा. बिल्कुल चिंता मत करो, हम मिले ना मिलें, बोले ना बोले, हम आप सभी को बहुत प्यार करते हैं. अंतिम बात यही कि चिंता नहीं करनी है, न ये चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा. बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे. देख लेना तुम वही करोगे जो गुरुदेव कहेंगे. आप बिल्कुल निश्चिंत रहिए. जो जहां जिस सेवा में आए, उस सेवा में रहिएगा. खूब नाम जप करो मंगल होगा. तुम्हारे गुरुदेव तुम्हारे दिमाग में बैठे रहेंगे. आप निर्भय निश्चिंत, निशोक होकर भजन करो. जब हमारा मन होगा तब हम बोल देंगे.
खराब तबियत की वजह से एकांतवास में हैं प्रेमानन्द महाराज
हम एकांतवास कर रहे हैं. एकांतवास आपके लिए है, हमारे लिए नहीं है. हमारे लिए हम भजन नहीं कर रहे. हमारे लिए हमारा मौन नहीं है. सही बताएं तो हमारा जो कुछ भी होना था वो हो गया. जो कुछ हो रहा है, वह सब आपके लिए हो रहा है. खूब भजन करो खूब नाम जप करो. आश्रित रहो और सुखी रहो, प्रसन्न रहो. आपको बता दें कि 17 मई यानि 9 दिन से प्रेमानन्द महाराज की तबियत ठीक नहीं है. वे भक्तों से एकांतिक मुलाकात भी नहीं कर रहे हैं.
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की गंभीर समस्या (पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज) से पीड़ित हैं. स्वास्थ्य खराब होने और डॉक्टरों की सलाह के कारण उनकी केलि कुंज आश्रम से होने वाली रात्रिकालीन पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




