ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (सोर्स-X)
AUS vs NED: वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों के बड़े अंतर से हराकर वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए. 400 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की पूरी टीम 21 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई. ग्लेन मैक्सवेल प्लेयर ऑफ द मैच बने.
टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही. पांचवें ओवर में 28 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा. मैक्स ओडाउड 6 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गये. वहीं 37 रन के स्कोर पर विक्रमजीत सिंह के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा. वो 25 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता चला गया. विक्रमजीत सिंह नीदरलैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनके बाद कोई भी खिलाड़ी 15 रन के आंकड़े को नहीं छू सका. टीम के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
कॉलिन ऐकरमैन (10 रन), साइब्रैंड एंगलब्रेख्त (1 1 रन), बास डलीडे (4 रन), कप्तान स्कॉट एडवर्डस (12 रन), एन अनिल तेजा (1 रन) बनाए और पूरी टीम 21 ओवर में 90 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बात करें तो एडम जम्पा ने 3 ओवर में 8 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके. मिचेल मार्श ने दो विकेट लिए. वहीं मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवडु और कप्तान पैट कमिंस को एक-एक सफलता मिली.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटके के बाद दमदार वापसी की. ओपनर डेविड वॉर्नर (104 रन), स्टीव स्मिथ (71 रन), मार्नस लाबुशेन (62 रन) और ग्लेन मैक्सवेल के विस्फोटक 106 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए और नीदरलैंड के सामने चेज करने के लिए 400 रनों का टारगेट रखा. इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जमाया. वहीं डेविड वॉर्नर ने इस वर्ल्ड कप में लगातार अपना दूसरा शतक जमाया. नीदरलैंड के लोगन वान बीक ने चार विकेट झटके.
इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 4 पायदान पर है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने खेले गए पांच मैच में तीन में जीत दर्ज की है. वहीं दो मैच में उसे हार मिली है. इधर, नीदरलैंड टीम की बात करें तो उसे अभी तक खेले गए पांच मैच में से चार में हार मिली है. जबकि, उसे एकमात्र जीत साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली है. पॉइंट्स टेबल में नीदरलैंड की टीम इस समय 10वें स्थान पर है.
ये भी पढ़ें- AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ कूट डाले 399 रन, मैक्सवेल का रिकॉर्ड शतक, वॉर्नर ने भी जड़ी सेंचुरी
मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुसेन, जॉश इंग्लस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जॉश हेजलवुड.
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडाउड, कॉलिन ऐकरमैन, बास डलीडे, एन अनिल तेजा, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साइब्रैंड एंगलब्रेख्त, लोगन वैन बीक, रुलॉफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…