ICC World Cup 2023

AUS vs SA: स्टीव स्मिथ के आउट होने पर मचा बवाल, अंपायर को भी DRS पर नहीं हुआ यकीन

World Cup 2023 AUS vs SA: कप 2023 का दसवां मैच लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. मैच से पहले दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत काफी खराब रही. टॉप ऑर्डर सस्ते में आउट हो गये. टीम के टॉप बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दसवें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गये. ये फैसला डीआरएस लेने के बाद आया.

स्टीव स्मिथ एलबीडब्ल्यू आउट

स्टीव स्मिथ अंपायर के फैसले से हैरान थे. दसवां ओवर लेकर कगिसो रबाडा आए. ओवर की पांचवीं गेंद रबाडा ने स्मिथ के पैड पर फेंका. लेकिन गेंद लेग स्टंप से बाहर जाती दिख रही थी. इसलिए मैदान में मौजुद अंपायर जोएल विल्सन ने उन्हें आउट नहीं दिया. इधर, पैड पर गेंद लगने के बाद विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक निश्चिंत दिखे. उसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने उनसे बात करने के बाद डीआरएस लेने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें- AUS vs SA: विश्व कप में क्विंटन डि कॉक ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, डिविलियर्स के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

डीआरएस लेने के बाद थर्ड अंपायर ने दिया आउट

डीआरएस लेने के बाद मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंच गया. जब रिप्ले देखा गया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि गेंद विकेट पर लगेगी. हॉक आई में गेंद स्टंप को हिट करती दिखी. जिसके बाद थर्ड अंपायर ने स्टीव स्मिथ को आउट दे दिया. अंपायर के इस फैसले के बाद स्मिथ नाराज हो गये. वो अंपायर के फैसले से नाखुश थे. मैदान में मौजूद अंपायर जोएल विल्सन भी इस फैसले से हैरान दिखे. स्मिथ के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल होने लगी और फैंस तरह-तरह के कमेंट करने लगे.

साउथ अफ्रीका ने बनाए 311 रन

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के 10वें मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन बनाए. इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 109 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान डि कॉक ने 8 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं एडेन मार्करम ने शानदार फिप्टी जड़ा.

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago