Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

AUS vs SA: विश्व कप में क्विंटन डि कॉक ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, डिविलियर्स के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए साउथ अफ्रीका के विकटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने तूफानी शतक जड़ दिया है. विश्व कप 2023 में डि कॉक का ये दूसरा शतक है.

Quinton de Kock

Quinton de Kock (Source- X)

Quinton de Kock Century: वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने शानदार शतकीय पारी खेली है. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में भी डिकॉक के बल्ले से तूफानी शतक निकला था. विश्व कप के दो मैच में लगातार शतक लगाकर डि कॉक ने सबको चौंका दिया है.

क्विंटन डि कॉक ने जड़ा तूफानी शतक

साउथ अफ्रीका की विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक और कप्तान टेम्बा बवूमा ओपनिंग करने आए और पारी की धमाकेदार शुरुआत की. दोनों बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों बल्लेबाजों ने 108 रनों की साझेदारी की. अफ्रीकी टीम को पहला झटका 20वें ओवर में लगा. टेम्बा बवूमा 35 रन बनाकर आउट हो गये. उसके बाद रासी वान दर दुसें के साथ मिलकर डि कॉक ने पारी को आगे बढ़ाया. क्विंटन डि कॉक शुरुआत से ही लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने 90 गेंदों में अपना शतक जड़ा और 106 गेंदों में 109 रन बनाकर आउट हो गये. अपनी पारी के दौरान डि कॉक ने 8 चौके और 5 छक्के लगाए.

पहले मैच में भी खेली थी शतकीय पारी

वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए अपने पहले मैच में भी क्विंटन डि कॉक ने शानदार शतक जमाया था. उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी. उन्होंने 84 गेंद में 100 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और तीन छक्के निकले थे. उस मैच में अफ्रीका ने श्रीलंका पर 102 रनों से जीत दर्ज की थी. अब विश्व कप के दूसरे मैच में भी उन्होंने शतक जड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा तूफानी शतक, तोड़ डाला सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वॉर्म अप मैच में भी चला था डी कॉक का बल्ला

साउथ अफ्रीका का पहला वार्म अप मैच नहीं हो सका था. वहीं दूसरे वार्म अप मैच में न्यूजीलैंड ने 321 रन बनाए थे. इस मैच में डि कॉक ने नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी. बता दें कि क्विंटन डि कॉक इन दिनों अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं. वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू सीरीज में भी उन्होंने कई अच्छी पारी खेली थी.

डि कॉक ने की डिविलियर्स के इस रिकॉर्ड की बराबरी 

वर्ल्ड कप में लगातार दो शतक लगाने के बाद क्विंटन डि कॉक साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली है. साल 2011 के विश्व कप में एबी डिविलियर्स ने लगातार दो मैच में दो शतक लगाए थे. उनके बाद अब ऐसा करने वाले क्विंटन डि कॉक हो गये हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital