ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन (सोर्स-ICC, X)
India vs Australia, World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 240 रन बनाए. टारगेट का पीछा करने उतरी कंगारू टीम ने 42 गेंद शेष रहते हुए मैच को अपने नाम कर लिया. ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
241 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कंगारू टीम के टॉप तीन बल्लेबाज सात ओवर के भीतर आउट होकर पवेलियन लौट गए. डेविड वॉर्नर (7 रन), मिचेल मार्श (15 रन), स्टीव स्मिथ ने 4 रन बनाए. ओपनर ट्रेविस हेड के 137 रन और मार्नस लाबुशेन के नाबाद 58 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया इस मैच को अपने नाम कर लिया.
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पांचवें ओवर में शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा. गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं दसवें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (47 रन) आउट हो गए. उसके अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर (4 रन ) भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए. रोहित शर्मा (47 रन), विराट कोहली (54 रन) और केएल राहुल (66 रन) ने अर्धशतक बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू सके. 6 खिलाड़ी ने दहाई का आंकड़ा तक नहीं छुए.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…
Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…
Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…
UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…
DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…