देश

“मुसलमानों का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के लिए होता है, लेकिन हम लड़ते रहेंगे”, पाकिस्तान के लिए भी फारूक अब्दुल्ला ने कही बड़ी बात

Farooq Abdullah:  जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने गाजा और इजरायल के युद्ध को लेकर अरब मुस्लिम देशों पर निशाना साधते हुए कहा के वे सब अमेरिका के कहने पर नाज रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत के मुसलमानों पर बोलते हुए कहा कि उनका सिर्फ इस्तेमाल किया जा रहा है और जब हमें हमारा अधिकार देने का समय आता है तो हमें कुछ भी नहीं दिया जाता. हमारा उपयोग केवल वोट बैंक के लिए किया जाता है. अगर हम अपने वोटों का सही उपयोग करें तो हम बदलाव ला सकते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान पर सलाह देते हुए कहा कि उसके तरक्की करनी है तो भारत के दोस्ती वाले रिश्ते रखने चाहिए. वहीं भारत को भी विकास करना है तो अपने पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते बेहतर करने होंगे.

‘मुस्लिम आरक्षण के लिए लड़ते रहेंगे’

फारूक अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर कहा कि जो बर्ताब पाकिस्तान के साथ किया वह भारत की परंपरा नहीं हैं. उन्होंने मुसलमानों के लिए कहा कि वह मुस्लिम आरक्षण के लिए लड़ते रहेंगे. उन्होंने मुस्लिम लोगों से अपील की कि जब भी जनगणना हो तो वह अपनी संख्या को छिपाएं नहीं, जिससे पता चल सके कि कितने मुसलमान भारत में रहते हैं. फारूक ने कहा कि 2024 में आबादी पर ध्यान दिया जाएगा.

‘आज फिलिस्तीन पर जुल्म हो रहा है’

अब्दुल्ला ने इजरायल और हमास के बीच भयावह जंग पर बोलते हुए कहा- आज फिलिस्तीन पर जुल्म हो रहा है. उनके पास पीने का पानी नहीं है, अस्पतालों में दवाई नहीं है, बिजली नहीं है. अरब देश भी अमेरिका के इशारों पर नाच रहे हैं. ये सिर्फ रिजॉल्यूशन पास करने की बात करते हैं. दुनिया यूक्रेन की तबाही के लिए रो रही थी, लेकिन गाजा की तबाही पर किसी के आंसू नहीं निकल रहे, चाहे करोड़ों लोग मर क्यों न जाएं.

बता दें कि हमास और इजरायल के बची युद्ध में 7 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल में घुसकर बमबारी की थी, जिसके कई लोग मारे गए थे. इसके बाद से ही इजरायल ने गाजा पर हमला बोल रखा है. हमास के ठिकानों को पर बमबारी की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

9 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

48 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago