Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

AUS vs NZ: रचिन रवींद्र ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली शतकीय पारी, सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया. रचिन रवींद्र ने शतकीय पारी खेलते हुए सचिन के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

Rachin Ravindra

रचिन रवींद्र (सोर्स-X)

Rachin Ravindra Record: वर्ल्ड कप 2023 के 27वां मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पांच रनों से जीत दर्ज की. इस मैच में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने शतकीय पारी खेली. रचिन रवींद्र ने 89 गेंदों पर शानदार 116 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और पांच छक्के लगाए. वर्ल्ड कप 2023 में रचिन रवींद्र का ये दूसरा शतक था. सचिन तेंदुलकर के बाद 23 साल की उम्र में वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले रचिन रवींद्र दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

रचिन रविंद्र ने की मास्टर ब्लास्टर की बराबरी

शनिवार को वर्ल्ड कप के 27वें मैच में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 89 गेंदों में 116 रनों की तूफानी पारी खेली और 23 साल की उम्र में वर्ल्ड कप में दो शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गये. ऐसा करके रचिन रवींद्र ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इससे पहले 23 साल की उम्र तक सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप में दो शतक जड़ चुके थे. न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने अब मास्टर ब्लास्टर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

 

वर्ल्ड कप में अब तक जड़ चुके हैं दो शतक

वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ रचिन रवींद्र ने 96 गेंदों में नाबाद 123 रनों की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाया था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था. रचिन रवींद्र प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. वहीं दूसरे मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी. रचिन रवींद्र ने 51 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी. भारत के खिलाफ रचिन रवींद्र ने 87 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली थी. हालांकि, इस मैच में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- AUS vs NZ: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रनों से हराया, रचिन रवींद्र की शतकीय पारी गई बेकार

वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद रचिन रवींद्र वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गये हैं. इस सूची में पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का नाम है. डिकॉक ने वर्ल्ड कप 2023 में खेले गये 6 मैच में 431 रन बनाए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर का नाम दर्ज है. वॉर्नर ने भी 6 मैच में 413 रन बनाए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital