AUS vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 के 18वें मैच में आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें बेंगलुरु में भिड़ीं. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 367 रन बनाए थे. नतीजा ये कि पाकिस्तान की टीम इस पहाड़ जैसे स्कोर की लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई थी. इस मैच में मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर के बीच बेहतरीन पार्टनरशिप की और दोनों ने ही शतरकीय पारी खेली.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 368 रनों का लक्ष्य चेज करने उतरी पाकिस्तानी टीम के ओपनर्स ने बेहतरीन पारी खेली. अब्दुल्ला शफीक ने 64 और इमाम उल हक ने 70 रनों की पारी खेली. इस मैच में एक बार फिर आईसीसी के नंबर वन बल्लेबाज और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कोई खास कमाल नहीं कर सके. मोहम्मद रिजवा ने 46 रनों की पारी खेली लेकिन वो भी पाकिस्तान के काम नहीं आ सकी. पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज हाफ सेंचुरी तक नहीं लगा सका.
पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर्स मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने बेहतरीन पारी खेली, दोनों ने ही शतकीय पारी खेली. मिचेल मार्श ने 121 रन बनाए तो वहीं डेविड वॉर्नर ने 163 रनों का तूफान ला दिया. हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी ने अन्य बल्लेबाज ने कोई खास पारी नहीं खेली.
पाकिस्तानी गेंदबाजी की बात करें तो शुरुआत में पाक बॉलर्स ने खूब रन लुटाए. सबसे ज्यादा रन शादाब खान की जगह खेल रहे उस्मा मीर ने दिए और 9 ओवर में 82 रन दे डाले थे. हालांकि पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और हसन अली ने ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म होने के तक 5 और 3 विकेट ले लिए. नतीजा ये कि बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी थी और महज 367 रन ही बना पाई.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…