रशियन यूट्यूबर से बदसलूकी
Russian YouTuber: राजधानी दिल्ली में एक रशियन महिला के साथ एक लड़के ने बदसलूकी करने की कोशिश की. यह घटना किसी सुनसान जगह की नहीं, बल्कि फेमस मार्केट सरोजनी नगर की है. यहां एक रूसी महिला अक्सर यूट्यूबर पर लाइव स्ट्रीमिंग करती है. रोजाना की तरह ही महिला उस दिन भी स्ट्रीमिंग कर रही होती है. तभी एक लड़का अचानक से आता है और महिला के साथ जबरदस्ती बात करना शुरू कर देता है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो साफ देखा जा सकता है कि लड़का लगातार महिला से दोस्ती करने की बात करता है, लेकिन महिला साफ मना करती है.
सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. रूसी महिला ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो लड़का बार-बार महिला को दोस्त बनाने की जिद कर रहा है.
वहीं वीडियो वायरल में साफ सुना जा सकता है कि महिला अपनी लाइव स्ट्रीमिंग कर रही होती है. तभी एक लड़का अचानक से उससे आकर दोस्ती करने की कहता है. (can u be my Friend). इस पर महिला साफ इंकार कर देती है. इसके दोनों के बीच बातचीत शुरू होती है. महिला लगातार लड़के से दोस्त बनने से मना करती है तो आखिर में महिला लड़के से पूछती है आप मेरे दोस्त क्यों बनना चाहते हो तो लड़का कहता है यहां (भारत) की लड़कियों से ऊब गया हूं, तो महिला अजीब सा रिएक्शन देती है और कहती है मैं आप से दोस्ती नहीं कर सकती है. मेरे बहुत दोस्त है अभी यहां. इसके बाद लड़का उसकी तारीफ करते हुए कहता हैं. हम आपके सारे वीडियो देखते हैं. इस पर लड़की हंसती हैं और आगे बढ़ जाती है.
इसके लड़का भी फिर कहता है हम आपको दोस्त बनाना चाहते हैं. हमार रूसी लड़की को दोस्त बनाना सपना है. इस पर महिला आगे बढ़ जाती है. इसके लड़का कहता है कि… आप बहुत सेक्सी हो.. क्या आप दोस्त बनना पसंद करोगो. इस पर लड़की अजीब रिएक्शन देते हुए आगे बढ़ जाती है और बाय-बाय बोलकर आगे बढ़ जाती है.
महिला का वीडियो वायरल होने पर फैंस भी उस लड़का पर काफी भड़क रहे हैं और उससे रूसी महिला से माफी मांगने की बोल रहे हैं. यूजर्स अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए उस लड़के को जमकर लताड़ लगा रहे हैं.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…