लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
सीएम शिवराज सिंह चौहान
Madhya pradesh assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ गठबंधन पर खूब तंज कसा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के लटेरी में आयोजित आमसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ ने अपने ही इंडी गठबंधन को धोखा दिया, वे भरोसा लायक नहीं हैं.
विदिशा जिले के लटेरी में आयोजित आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘कमलनाथ महाशय ने इंडी गठबंधन की रैली क्यों रद्द की? क्या आपकी पार्टी ने इंडी गठबंधन को धोखा नहीं दिया है? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस सवाल का जवाब दें. खड़गे बताएं क्या दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने अखिलेश यादव को धोखे में नहीं रखा. अब तो ये एक दूसरे को ही गाली दे रहे हैं. कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अभी तो आपस में ही भिड़े हैं. दूसरों को धोखा देने वाले ये इंडी गठबंधन की कांग्रेस मध्यप्रदेश की जनता का भला नहीं कर सकती.’
मुख्यमंत्री ने अपनी सभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ”कमलनाथ कह रहे हैं, मैंने थोड़ी टिकट दिया है. कपड़े फाड़ने हैं तो दिग्विजय सिंह के फाड़ो, जयवर्धन सिंह के फाड़ो. वाह रे नेता, अपने साथी के कपड़े फड़वा रहे हैं. बोल रहे हैं उसके जाकर कपड़े फाड़ो. अब जिस नेता में यह दम ही नहीं हो कि जो किया है वह स्वीकार कर सके तो क्या वो नेता-नेता कहलाने के लायक है?”
मुख्यमंत्री ने कहा कि ”अब देखो टिकट कौन बांट रहे हैं… कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ कह रहे हैं कि छिदवाड़ा का टिकट वे बांटेंगे और नकुलनाथ टिकट वहीं से घोषित कर देते हैं. कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपने बेटे को नेता बनाने की जुगाड़ में हैं, लेकिन बेटों के चक्कर में पार्टी का ही सत्यानाश हो रहा है.”
मुख्यमंत्री ने कहा, ”जितने विरोधी दल वाले थे, उन्होंने इंडी गठबंधन बना लिया और सब इकट्ठे हो गए कि मोदी को हराओ, भाजपा को हराओ…लेकिन इनका गठबंधन बनने से पहले टूट गया.” मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं ने कहा कि हम रैली करेंगे…लेकिन मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने कह दिया कि यहां मत आना, हमारे यहां गड़बड़ हो जाएगा. रैली ही रद्द करा दी.
मुख्यमंत्री शिवराज बोले, ”सपा के अखिलेश यादव कह रहे थे कि कांग्रेसियों ने धोखा दिया, रात भर बिठाया, बात की और एक भी सीट नहीं दी. अब समाजवादी पार्टी अलग से लड़ेगी. आम आदमी पार्टी वाले भी निकलकर भग गए कि हम नहीं आ रहे हैं गठबंधन में. वे भी अलग लड़ेंगे; इंडी गठबंधन का तो ये हाल हुआ कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इंडी गठबंधन को देखो, दिल्ली में दोस्ती और मध्य प्रदेश में कुश्ती चल रही है. आपस में लड़ने वाले लोग देश का भला कैसे कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बातें विदिशा जिले के लटेरी में आयोजित आमसभा के दौरान कहीं.
— भारत एक्सप्रेस
Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…
Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…