ICC World Cup 2023

IND vs ENG: भारत से हार के बाद क्रिस वोक्स ने दिया बड़ा बयान, कहा- हमारे ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास की भारी कमी

IND vs ENG: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में अब तक 29 मैच खेले जा चुके हैं. रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हुई, जिसमें इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अपने ड्रेसिंग रूम का राज खोलते हुए बड़ा बयान दे डाला.

हार के बाद क्रिस वोक्स ने दिया बड़ा बयान

वर्ल्ड कप 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने अब तक 6 मैच खेले हैं. जिसमें से उसे एक मात्र मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली है. अफगानिस्तान ने जब से उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को हराया है, उसके बाद से इंग्लैंड की टीम पटरी पर नहीं लौट सकी है. रविवार को उसे टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार और ओवरऑल पांचवीं हार मिली. 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 129 रन पर सिमट गई और 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

क्रिस वोक्स ने खोला  ड्रेसिंग रूम का  पोल

मैच के बाद एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अपने ड्रेसिंग रूम का बड़ा राज खोल दिया. क्रिस वोक्स ने कहा कि उनकी ड्रेसिंग रूप में आत्मविश्वास की भारी कमी है. वोक्स ने कहा कि अगर कहीं आत्मविश्वास मिल रहा होता तो वो उसे खरीदने के लिए अपने सारे पैसे उड़ा देते.

डिफेंडिंग चैंपियन की हो रही आलोचना

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन देखकर पूरा क्रिकेट जगत उनसे खफा है. इस समय इंग्लैंड की टीम को चारों तरफ से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. कप्तान जोस बटलर भी अपने बल्लेबाजों से काफी निराश है क्योंकि टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 6 मैचों में कोई भी बल्लेबाज लय में नजर नहीं आए हैं. इंग्लैंड को एक मात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ मिली है.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: केएल राहुल ने वनडे में 2500 रन किए पूरे, तोड़ा विराट-सिद्धू का रिकॉर्ड

पॉइंट्स टेबल में 10 वें स्थान पर है इंग्लैंड

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इस समय इंग्लैंड की 6 मैच में एक जीत के साथ दो अंक है और वो पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर है. ऐसे में अब ये तो तय हो गया है कि सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई है. भारत-इंग्लैंड मैच की बात करें तो क्रिस वोक्स ने इस टूर्नामेंट में 9 ओवर गेंदबाजी की. जिसमें उन्होंने 33 रन देकर 2 विकेट झटके.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

37 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

51 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

10 hours ago