Categories: दुनिया

Russia News: इजरायली विमान के पहुंचते ही रनवे पर पहुंचे फिलिस्तीनी समर्थक, अल्लाहु अकबर के लगाए नारे, जमकर की तोड़फोड़

इजरायल-हमास के बीच छिड़ा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायल ने जमीनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है. इजरायली सेना के टैंक गाजा में घुसकर बमबारी कर रहे हैं. इसी बीच इजरायल की कार्रवाई से फिलिस्तीन समर्थकों में काफी नाराजगी है. इसका नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब इजरायल से एक विमान रूस पहुंचा. जहां पर एयरपोर्ट पर लैंड करते हुए फिलिस्तीनी समर्थक रनवे पर पहुंच गए और अल्लाहु अकबर” के नारे लगाते हुए प्लेन के अंदर यहूदियों को खोजने लगे. इस घटना का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फिलिस्तीन समर्थक अचानक रनवे पर पहुंचे

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को दक्षिण रूसी क्षेत्र दागेस्तान के मखाचकाला शहर में एयरपोर्ट पर फिलिस्तीन समर्थक अचानक रनवे पर पहुंच गए. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रनवे को बंद कर दिया. इसी दौरान एक इजरायली विमान रनवे पर जैसे ही पहुंचा. प्रदर्शनकारियों ने उसे घेर लिया और उसके दरवाजे को तोड़ने की कोशिश करने लगे. इसके अलावा एयरपोर्ट की बिल्डिंग पर धावा बोल दिया. कई कमरों में जमकर तोड़फोड़ की. फिलिस्तीन का झंडा भी लहराया.

इजरायली नागरिकों पर हमला करना था मकसद

वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी विमान का जबरन दरवाजा खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पीछे से कुछ लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर चिल्ला रहे हैं. कुछ प्रदर्शनकारियों की एयरपोर्ट कर्मचारियों से बहस भी हो रही है. एक रूसी महिला की आवाज सुनाई दे रही है कि यहां पर कोई भी इजरायली नागरिक नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदर्शनकारी सिर्फ इजरायली नागरिकों पर हमला करने के लिए वहां पर पहुंचे थे.

हमले में 20 लोग घायल

दागिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में 20 लोग घायल हो गए हैं. जिसमें दो लोगों की हालात गंभीर है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इस हमले में पुलिस अधिकारी भी जख्मी हुए हैं. अब पुलिस इन प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- “हमारी सामूहिक चेतना को जगाने से पहले और कितनी मौतें?”, Israel Hamas युद्ध पर सोनिया गांधी ने लिखा लेख

इजरायल ने रूस से की अपील

हालात को देखते हुए इजरायल ने रूसी अधिकारियों से इजरायलियों और यहूदियों की रक्षा करने का आग्रह किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इजरायल कहीं भी इजरायली नागरिकों और यहूदियों को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों को गंभीरता से लेता है. इजरायल ने उम्मीद जताई है कि रूसी कानून प्रवर्तन अधिकारी इजरायली नागरिकों की किसी भी हमले से रक्षा करेंगे और दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

3 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

17 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

8 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

8 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago