ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर- (सोर्स- Getty)
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. वह एकदिवसीय विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. ये उपलब्धि वॉर्नर ने विश्व कप 2023 के पांचवे मैच में भारत के खिलाफ खेलते हुए हासिल की है.
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलते हुए डेविड वॉर्नर ने वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इससे पहले एक दिवसीय विश्व कप में ये रिकॉर्ड सचिन और डीविलियर्स के नाम था.
वनडे विश्व कप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अब डेविड वॉर्नर के नाम हो गया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम था. दोनों खिलाड़ियों ने 20 पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी. इसके अलावा विवियन रिचर्ड्स ने 21 पारी, सौरव गांगुली, मार्क वॉ हर्शल गिब्स ने 22 पारी में ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
डेविड वॉर्नर- 19 पारी, सचिन तेंदुलकर- 20 पारी, एबी डिविलियर्स- 20 पारी, विवियन रिचर्ड्स- 21 पारी, सौरव गांगुली- 22 पारी, मार्क वॉ- 22 पारी और हर्शल गिब्स- 22 पारी में वनडे विश्व कप में सबसे तेज एक हजार रन बनाए हैं.
विश्व कप 2023 का पांचवां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही है. इसी मुकाबले में कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज ने 41 रनों की पारी खेली. वॉर्नर ने अपनी पारी के दौरान कुल 52 गेंदों का सामना किया. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके निकले. डेविड वॉर्नर अपनी पारी के दौरान एक भी छक्का नहीं लगा पाए. उन्हें कुलदीप यादव ने चलता किया.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: विश्व कप में किसका पलड़ा रहा है भारी? IND vs AUS मैच से पहले पढ़ें पिच रिपोर्ट
डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा.
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…
Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…
Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…