खेल

भारत में कब आयोजित होगा IOC का नया सत्र? जानें इसके बारे में सबकुछ

IOC Session: आईओसी सत्र जल्द ही आयोजित होने वाला है. IOC के बारे में बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) कार्यकारी बोर्ड के सभी सदस्यों की एक बैठक है और इसमें आईओसी सदस्यों में से कुछ चुनिंदा सदस्य भी भाग लेते हैं. आगामी सत्र 141वां आईओसी सत्र होगा/ आमतौर पर, आगामी आयोजनों के लिए मेजबान शहरों, खेल और महासंघों को शामिल करने या बाहर करने और ओलंपिक चार्टर में बदलाव के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय आईओसी सत्र में किए जाते हैं.

बता दें कि IOC का 141वां सत्र इस साल 15, 16 और 17 अक्टूबर को भारत के मुंबई में आयोजित किया जाएगा. सत्र से पहले 12 और 13 अक्टूबर को IOC कार्यकारी बोर्ड की बैठक होगी. आईओसी सत्र का उद्घाटन समारोह 14 अक्टूबर को होगा. भारत में 141वां आईओसी सत्र आयोजित करने का निर्णय फरवरी 2022 में बीजिंग में आयोजित 139वें आईओसी सत्र के दौरान आईओसी सदस्यों द्वारा लिया गया था.

यह भी पढ़ें-ICC World Cup 2023 IND vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, 41 रन बनाकर वॉर्नर आउट, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट

इस मामले में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, आईओसी सदस्य नीता अंबानी, आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत का पक्ष मेजबानी के प्रस्ताव में रखा था. 75 सदस्यों ने मुंबई के पक्ष में वोट किया था, जबकि एक ने ही विरोध किया था. नतीजा ये कि भारत में आईओसी का सेशन आय़ोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में उतरेंगे शुभमन गिल? कप्तान रोहित शर्मा ने किया खुलासा

इस सत्र में 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए अंतिम खेल कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है. बता दें कि इनमें कई खेलों पर विवाद हैं, जिसमें क्रिकेट, डांस, बेसबॉल,  फ्लैग फुटबॉल, लाक्रोस, कराटे किकबॉक्सिंग औऱ स्क्वॉश समेत मोटरस्पोर्ट जैसे खेल है. बता दें कि यह भारत के सामने इस आयोजन को होस्ट कर अपनी ओयजन क्षमता दिखाने का मौका होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

32 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago