ICC World Cup 2023

IND vs NZ: रविंद्र जडेजा ने छोड़ा रचिन रवींद्र का कैच, विधायक पत्नी का रिएक्शन हुआ Viral

IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मैच आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त बल्लेबाजी कर रही है. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान मोहम्मद शमी की गेंद पर रचिन रवींद्र ने शॉट मारा लेकिन रवींद्र जडेजा ने कैच ड्रॉप कर दिया. इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे रवींद्र जडेजा की पत्नी का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रवींद्र जडेजा ने रचिन का कैच किया ड्रॉप

रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र का कैच ड्रॉप कर दिया. इस दौरान उनकी पत्नी के रिएक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हुआ यूं कि न्यूजीलैंड की पारी का 11वां ओवर लेकर मोहम्मद शमी आए. उन्होंने रचिन रवींद्र को पहली गेंद फेंकी, कोई रन नहीं बना. दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना. तीसरी गेंद को रचिन रवींद्र ने दो रन लिए. चौथी गेंद पर चौका लगाया. पांचवीं गेंद को रचिन रवींद्र ने शॉट लगाया लेकिन प्वाइंट पर तैनात रवींद्र जडेजा ने कैच को ड्रॉप कर दिया. आसान सा कैच उनके हाथ से निकल गया.

शमी ने लेंथ गेंद फेंकी थी और रचिन रवींद्र ने उसे ऑफ स्टंप के बाहर प्वाइंट के तरफ कट किया. रवींद्र जडेजा ने कैच पकड़ने के लिए घुटनों के बल पर झुके लेकिन गेंद उनकी हाथ के ऊपरी हिस्से पर लगकर निकल गई और कैच ड्रॉप हो गया. इस दौरान मैच देखने आई रवींद्र जडेजा की पत्नी का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गई. अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने तस्वीर पोस्ट किया है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ Playing 11: न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन की होगी वापसी? शमी पर भी होंगी नजरें, ये हो सकती प्लेइंग 11

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेनट बोल्ट.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago