मनोरंजन

Kangana Upcoming Movie: रिलीज से पहले रक्षा मंत्री समेत डिफेंस स्टाफ ने देखी कंगना रनौत की ‘Tejas’, बॉलीवुड क्वीन बोलीं- मिशन कंप्लीट

Tejas movie: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार हैं. फिल्म के ट्रेलर ने ही लोगों में मूवी देखने के लिए दिलचस्पी बढ़ा दी है. ऐसे में लोग बसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में कंगना रनौत एयरफोर्स पायलट का रोल प्ले करेंगी. उनके इस किरदार को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं. फिल्म भी जल्द बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार है. इसके अलावा मूवी के प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है. फिल्म के मेकर्स और आर्टिस्ट अलग-अलग जगहों पर अपनी मौजदूगी दर्ज करा रहे हैं.

वहीं फिल्म के रिलीज से पहले तेजस की टीम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयरफोर्स आर्मी के लिए फिल्म की स्पेशन स्क्रीनिंग रखी थी. इस दौरान इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम में सभी ने तेजस को देखा. एक्ट्रेस कंगना ने इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ ने देखी फिल्म

इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम राजनाथ सिंह समेत तमाम वायुसेना के अधिकारियों ने इस फिल्म को देखा. इस दौरान कंगना रनौत ने डिफेंस मिनिस्टर और उनकी टीम के साथ फोटो सेशन कराया. इस दौरान ने ग्रीन और सफेद कलर की साड़ी पहन रखी थी. अपने इस लुक में कंगना काफी खूबसूरत लग रही हैं. इस मौके पर कंगना रनौत ने राजनाथ सिंह को शुक्रिया कहा और उनके नाम एक खूबसूरत नोट भी लिखा.

देश के बहादुर जवानों के साथ फिल्म देखना काफी दिलचस्प

फोटोज शेयर करते हुए कंगना ने अपने कैप्शन में लिखा कि, “तेजस टीम ने राजनाथ सिंह और भारतीय वायु सेना के कई प्रतिभाशाली लोगों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की. देश के बहादुर जवानों और रक्षा मंत्री राजनाथ के साथ इस फिल्म को देखना काफी दिलचस्प था.” कंगना ने आगे लिखा, “डिफेंस स्टाफ के चीफ फिल्म देखने के बाद बहुत खुश हुए. जनरल अनिल चौहान पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने फाइटर जेट के आकार का अपना ब्रोच अपनी जैकेट से निकाला और मेरे निदेशक सर्वेश मेवाड़ा को गिफ्ट में दिया. इस जेस्चर ने मेरे दिल को छू लिया. ऐसा लगा कि हमने अपना मिशन पूरा कर लिया है.”

फिल्म ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म में कंगना के अलावा लीड रोल में वरुण मित्रा, अंशुल चौहान, अनुज खुराना समेत कई सितारे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

4 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

5 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

6 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

6 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

7 hours ago