Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs NZ: रविंद्र जडेजा ने छोड़ा रचिन रवींद्र का कैच, विधायक पत्नी का रिएक्शन हुआ Viral

IND vs NZ: वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान रवींद्र जडेजा ने रचिन रवींद्र का कैच ड्रॉप कर दिया. इस दौरान उनकी पत्नी रिवाबा के रिएक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Ravindra Jadeja

रवींंद्र जडेजा ने रचिन रवींद्र का कैच छोड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)

IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मैच आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त बल्लेबाजी कर रही है. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान मोहम्मद शमी की गेंद पर रचिन रवींद्र ने शॉट मारा लेकिन रवींद्र जडेजा ने कैच ड्रॉप कर दिया. इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे रवींद्र जडेजा की पत्नी का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रवींद्र जडेजा ने रचिन का कैच किया ड्रॉप

रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र का कैच ड्रॉप कर दिया. इस दौरान उनकी पत्नी के रिएक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हुआ यूं कि न्यूजीलैंड की पारी का 11वां ओवर लेकर मोहम्मद शमी आए. उन्होंने रचिन रवींद्र को पहली गेंद फेंकी, कोई रन नहीं बना. दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना. तीसरी गेंद को रचिन रवींद्र ने दो रन लिए. चौथी गेंद पर चौका लगाया. पांचवीं गेंद को रचिन रवींद्र ने शॉट लगाया लेकिन प्वाइंट पर तैनात रवींद्र जडेजा ने कैच को ड्रॉप कर दिया. आसान सा कैच उनके हाथ से निकल गया.

शमी ने लेंथ गेंद फेंकी थी और रचिन रवींद्र ने उसे ऑफ स्टंप के बाहर प्वाइंट के तरफ कट किया. रवींद्र जडेजा ने कैच पकड़ने के लिए घुटनों के बल पर झुके लेकिन गेंद उनकी हाथ के ऊपरी हिस्से पर लगकर निकल गई और कैच ड्रॉप हो गया. इस दौरान मैच देखने आई रवींद्र जडेजा की पत्नी का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गई. अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने तस्वीर पोस्ट किया है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ Playing 11: न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन की होगी वापसी? शमी पर भी होंगी नजरें, ये हो सकती प्लेइंग 11

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेनट बोल्ट.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital