Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

World Cup: क्या चोटिल पांड्या की जगह अक्षर की होगी टीम इंडिया में वापसी? BCCI ने दिया जवाब

वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होकर टीम से बाहर हैं. एनसीए में उनका इलाज चल रहा है. ऐसे उनके जगह पर अक्षर पटेल की टीम में वापसी को लेकर बीसीसीआई ने जवाब दिया है.

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (सोर्स-X)

World Cup: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है. लीग मैच में खेले गए अब तक के पांचों मैच में भारत ने जीत दर्ज की है. अब भारत का अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से खेला जाएगा. जाहिर है भारतीय टीम इस मैच में भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, लेकिन भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या का न होना समस्या बनी हुई है. क्योंकि उनके बिना टीम का संतुलन थोड़ा सा बिगड़ा लग रहा है.

टीम इंडिया हार्दिक पांड्या के लिए इंतजार को तैयार

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में हार्दिक पांड्या खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है. माना जा रहा है कि अगले कुछ और मैचों में वह टीम के साथ नहीं होंगे. बता दें कि पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गये थे. उसके बाद से उनका इलाज बेंगलुरू में चल रहा है. इस कारण वो न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में टीम से बाहर थे.

क्या पांड्या की जगह अक्षर पटेल की होगी वापसी

बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए जिस समय भारतीय टीम का चयन किया गया था, उस समय टीम में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया था, लेकिन एशिया कप में उनके इंजर्ड हो जाने के बाद टीम में दिग्गज स्पीनर आर अश्विन को शामिल किया गया था. अब अक्षर पटेल ठीक हो गए हैं और वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं. ऐसे में एक सवाल उठता है कि क्या हार्दिक पांड्या की जगह पर अक्षर पटेल की वापसी भारतीय टीम में हो सकती है.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: विराट कोहली ने मां को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- उनको लगता है मैं 8-9 सालों से बीमार हूं

एनसीए में हार्दिक पांड्या का चल रहा इलाज

अक्षर पटेल की भारतीय टीम में पांड्या की जगह वापसी को लेकर एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत करते हुए बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि नितिन पटेल के नेतृत्व में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में मेडिकल टीम हार्दिक पांड्या की देखरेख कर रही है. हार्दिक पांड्या की चोट कुछ ज्यादा गंभीर लग रही है. उनके लिगामेंट में जिस तरह से चोट लगी है, उसे ठीक होने में करीब दो सप्ताह लगते हैं. ऐसी हालात में वो जब तक ठीक नहीं हो जाते हैं, तब तक उनको वहां से रीलिज नहीं किया जाएगा. मेडिकल टीम ने बताया है कि पांड्या जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी करेंगे. टीम इंडिया के मैनेजमेंट पांड्या की जगह कोई भी रिप्लेसमेंट नहीं लेना चाहती है. इसलिए वह हार्दिक के ठीक होने तक इंतजार करने के लिए तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital