यूटिलिटी

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप देखने के लिए नहीं मिला टिकट तो न करें चिंता, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाकर दी खुशखबरी

IND vs AUS Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया के फैन भारत की जीत की उम्मीद लगा रहे हैं. भारत अब तक 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने भी 8 मैच जीते हैं. ऐसे में यह रोमांचक मुकाबला होने वाला है. टीम इंडिया 20 साल पुराना 2003 के वर्ल्ड कप का बदला लेने के इरादे से उतरेगी.  ऐसे में इस मैच को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ने वाली है.

टीम इंडिया के फैन पूरे देश से मैच देखने अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं, जिसके चलते कई लोगों को रेलवे की टिकट नहीं मिल रही है. इस समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए मध्य रेलवे ने अहमदाबाद क्रिकेट देखने जाने वालों के लिए एक बड़ी सौगात दी है. मुंबई से अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है.

यह भी पढ़ें-Tata Technologies IPO: इस तारीख को ओपन होगा टाटा टेक का आईपीओ, निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले! जानें इसके बारे में सबकुछ

रेलवे ने दी जानकारी

मध्य रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 19 नवंबर को फाइनल क्रिकेट मैच के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस (01153) 18 नवंबर (शनिवार) को रात 10.30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना होगी जो रविवार सुबह 6.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें-दिवाली पर EPFO खाताधारकों को मिला तोहफा, मिलने लगे ब्याज के पैसे

खास बात यह है कि एक नहीं बल्कि दो ट्रेनें चलाई जाएंगी. जानकारी के मुताबिक सेंट्रल रेलवे ने दूसरी ट्रेन की भी घोषणा की है. बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (09011) 18 नवंबर (शनिवार) को ही बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर अहमदाबाद पहुंचेगी. यह ट्रेन रात 11.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन रविवार (19 नवंबर) को सुबह 07.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें-खुशखबरी! छठ पूजा से पहले इतना सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, चेक करें कीमत

पीएम मोदी भी होंगे शामिल

बता दें कि इस मैच को देखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचने वाले हैं. उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी एल्बनीज भी मौजूद रहेंगे. ऐसे में यह मैच काफी हाई प्रोफाइल हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

7 minutes ago

पश्चिम बंगाल मतदाता सूची मामला, सुप्रीम कोर्ट 16 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और लंबित अपीलों के…

21 minutes ago

नैनो से आसमान तक: जानिए रतन टाटा का ‘भारत के आखिरी नागरिक’ के लिए देखा गया वो सपना, जो आज भी जिंदा है

रतन टाटा का जाना भारतीय उद्योग जगत के एक सुनहरे अध्याय का अंत नहीं, बल्कि…

23 minutes ago

दक्षिण अफ्रीका की नावी को नोबेल शांति पुरस्कार, रंगभेद के खिलाफ लड़ी मजबूत लड़ाई, जानिये क्या है भारतीय कनेक्शन?

Nobel Peace Prize: महात्मा गांधी के अहिंसा और न्याय के रास्ते पर चलने वाली नवनेथेम…

28 minutes ago

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

42 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

42 minutes ago