ICC World Cup 2023

World Cup में अफगानिस्तान से डर रहा पाकिस्तान! दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा- दो साल से…

Sports Desk: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की. बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने पहले नीदरलैंड और उसके बाद श्रीलंका को हराया, लेकिन 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से बुरी तरह हरा दिया. 191 रन के स्कोर पर पूरी पाकिस्तान की टीम ढेर हो गई. इधर, अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलते हुए डिफेंडिंग चैंपियन को 69 रनों से हरा दिया है. जिसके बाद पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान से डर गई है.

अफगानिस्तान के प्रदर्शन से खौफ में पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी. मैच से पहले उम्मीद की जा रही थी कि अहमदाबाद में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के 50 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के 49 रन के सहारे पूरी टीम 191 रन तक पहुंच पाई. इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 31वें ओवर में मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया. वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान पर 8वीं जीत दर्ज की है. इधर, अफगानिस्ता के इंग्लैंड को हराने के बाद पाकिस्तान टीम भी डर गई है.

चेन्नई में अफगानिस्तान-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत

पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड में अपना पांचवां मैच अफगानिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को चेन्नई में खेलना है. चेन्नई की पिच स्पिन फ्रेंडली है, ऐसे में उस पिच पर दोनों टीमों के बीच मैच रोमांचक हो सकता है. वैसे पाकिस्तान के बल्लेबाज एशिया कप 2023 से लेकर अब तक स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते ही दिखे हैं. इधर, अफगानिस्तान ने रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया. अफगानिस्तान के स्पिनर ने मैच में 8 विकेट झटके. इसके बाद से पाकिस्तान टीम को अफगानिस्तान से डर लगने लगा है. ये बात पाक टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कही है.

ये भी पढ़ें- ENG vs AFG: 2011 में आयरलैंड, 2015 में बांग्लादेश और अब 2023 में अफगानिस्तान… वर्ल्ड कप में तीन बार इंग्लैंड टीम हुई उलटफेर का शिकार

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेट ने कही ये बात

पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि, मुझे लगता है कि पिछले दो साल से हम अफगानिस्तान से डरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की. वहीं इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम को हराने के बाद अफगानिस्तान का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. बता दें कि पाकिस्तान टीम साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. उसके बाद से उसने कोई खिताब नहीं जीता है. बता दें कि हाल में ही संपन्न हुए एशियन गेम्स 2023 में टी 20 मुकाबले के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया था.

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago