देश

सिपाही हत्याकांड मामले में पुलिस का एक्शन, एनकाउंटर में 2 बदमाशों को किया ढेर, तीसरे की तलाश जारी

Bihar: बिहार के हाजीपुर में सिपाही हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया है. दोनों ही भागने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूके तो पुलिस को उनका एनकाउंटर करना पड़ा. ये दोनों ही हाजीपुर में सिपाही की हत्या के मामले से जुड़े हुए थे. वहीं पुलिस को अब भी तीसरे बदमाश की तलाश है. यह घटना एनएच 22 के फोर लेन किनारे हुई. जहां पुलिस ने बदमाशों का गोली मार एनकाउंटर किया.

वैशाली जिले के एसपी रवि रंजन ने बताया कि सिपाही हत्याकांड मामले में दोनों बदमाशों को पकड़कर पूछताछ के लिए हाजीपुर के नगर थाना लेकर जाया जा रहा था. इस दौरान सराय थाना क्षेत्र के एकरा गांव के पास बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की थी. इसके बाद पुलिस ने फायरिंग, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए हैं. इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया है.

पुलिस के एनकाउंटर में दोनों बदमाश ढेर

एसपी रवि रंजन के मुताबिक, जब इलाज के लिए दोनों को अस्पताल लाया गया तो यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मारे गए दोनों बदमाश जिले के ही रहने वाले थे. दोनों की पहचान बिट्टू और सत्य प्रकाश के रूप में हुई है. इस मामले में वैशाली के एसडीपीओ ओम प्रकाश का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. इनके भागने के दौरान पुलिस एनकाउंटर में इनकी मौत हो गई. मामले की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें- MP में गठबंधन ‘INDIA’ में दरार, सपा ने अब इन 9 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, जानें कितनी सीटों पर अकेले लड़ने का है प्लान

सिपाही की कर दी थी हत्या

दरअसल हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के पास कुछ बदमाश बैंक लूटने की कोशिश में थे. उनके हाथ में हथियार भी थे. इस दौरान पुलिस की एक टीम वहां पेट्रोलिंग कर रही थी. जैसे ही पुलिस को देखों तो बदमाशों ने बाइक छोड़कर भागने की कोशिश की. तभी पुलिस ने कुछ बदमाशों ने पकड़ लिया, वहीं तीसरे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया. इस पर पुलिस ने भी फायरिंग की, लेकिन तीसरे बदमाश भागने में कामयाब हो गया. इस बदमाशों के हमले में पुलिस के एक सिपाही अमिताभ कुमार को चार गोली लग गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी. पुलिस अब तीसरे बदमाश की तलाश में जुटी हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

9 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

21 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

45 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago