हारिस रऊफ (सोर्स-X)
Samuel Badree Reaction on Haris Rauf: वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज कर ली. लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान को ये जीत मिली है. अब तक खेले गए सात मैच में पाकिस्तान को चार में हार और तीन में जीत मिली है. पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहतरीन नहीं रहा है. वहीं टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ मौजूदा टूर्नामेंट में काफी महंगे साबित हो रहे हैं. रऊफ की गेंदों पर विपक्षी बल्लेबाज हमेशा हावी रहे हैं और आसानी से स्कोर किए हैं. हारिस रऊफ की गेंदबाजी पर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सैमुअल बद्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सैमुअल बद्री ने कहा कि हारिस रऊफ वर्ल्ड कप के सबसे महंगे गेंदबाजों में से एक रहे हैं. बद्री ने कहा कि सैमुअल की गेंद पर विपक्षी टीम के बल्लेबाज खूब रन बना रहे हैं. रऊफ वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में हैं. मैच के दौरान हारिस रऊफ की गेंदों पर जमकर छक्के लग रहे हैं.
वर्ल्ड कप 2023 में अब तक खेले गए मैचों में हारिस रऊफ की गेंदों पर विपक्षी बल्लेबाजों ने 14 छक्के जड़ चुके हैं. वहीं रऊफ की इकॉनमी भी बेहद खराब रही है. हारिस रऊफ की गेंद पर बल्लेबाज रन तो बना ही रहे हैं. वहीं रऊफ को विकेट के लिए भी तरसना पड़ रहा है. वो मैच के दौरान संघर्ष करते दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें- PAK vs BAN: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, लगातार चार मैच गंवाने के बाद मिली जीत
वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है. शुरुआत के दो मैच में नीदरलैंड्स और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारत के खिलाफ पाकिस्तान को पहली हार मिली थी, उसके बाद से हार का सिलसिला चलता गया और अगले चार मैच में हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान को अपने लीग मैच के सातवें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली. पॉइंट्स टेबल में इस समय पाकिस्तान टीम पांचवें स्थान पर है.
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…