देश

Delhi: देर रात अचानक घर में आग लगने से मची चीख-पुकार, महिला की जलकर मौत, पति और दो बच्चे भी झुलसे

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक घर में दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. दरअसल यहां एक घर में अचानक आग लग गई. जिस समय से यह हादसा हुआ उस समय पूरा परिवार घर में सोया हुआ था. घर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि महिला का पति और उसका बच्चे आग लगने की वजह से झुलस गए. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में मंगलवार की रात हुआ. इस हादसे में 48 साल की एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई. उनके पति और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रात के दो बजे लगी घर में आग

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पालम की गली नंबर 17 में रात करीब दो बजे जब घर में आग लगी तब परिवार सो रहा था. सूचना मिली तो मौके पर तीन दमकल की गाड़ियों को भेजा गया. तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

दमकल कर्मियों ने महिला के शव को निकाला बाहर

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक, रेनू गुप्ता नाम की एक महिला की इसमें मौत हो गई. जिनके शव को दमकल कर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला. एक अधिकारी ने बताया कि जब उनके शव को बाहर निकाला गया तो उनका शव आधा जल चुका था. उनके पति पप्पू गुप्ता और उनके दो बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: “कोई माई का लाल नहीं…”, प्रत्याशी ने मौजूदा विधायक पर बोला हमला, चित्तौड़गढ़ में खुद से ही क्यों लड़ रही BJP?

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

घर में आग कैसे लगी इस बात की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से घर में आग लगी है. हालांकि आगे की जांच की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

34 seconds ago

अखिलेश के PDA फॉर्मूले में सेंध! ओवैसी ने 150 सीटों पर ठोका दावा, क्या बंट जाएगा मुस्लिम वोट?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. अखिलेश…

12 minutes ago

भारत में ARIN-AP की 11वीं वार्षिक बैठक शुरू, अपराध की कमाई की वसूली पर चल रही है मंथन

भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है…

16 minutes ago

हर महीने सहारा बदलती हैं ममता बनर्जी! कुणाल घोष पर अंडाकांड और बंगाल हिंसा को लेकर बरसे दिलीप घोष

Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर…

16 minutes ago

बिजली बिल में जुड़ेगा ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने बताया नया फॉर्मूला

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

30 minutes ago

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष ने परिवार के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात, विवाह समारोह का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…

37 minutes ago