ICC World Cup 2023

AUS vs AFG: वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले पहले अफगानी बल्लेबाज बने इब्राहिम जादरान, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 292 रन का टारगेट

AUS vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने शतकीय पारी खेली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जादरान ने 143 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान जादरान ने 3 छक्के और आठ चौके लगाए. जिसकी बदौलत निर्धारित 50 ओवर में अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर खड़ा किया.

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 292 रन का टारगेट

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम को आठवें ओवर में पहला झटका लगा. रहमानउल्लाह गुरबाज 21 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रहमत शाह ने जादरान के साथ पारी को संभाला. लेकिन 25वें ओवर में 30 रन के निजी स्कोर पर मैक्सवेल की गेंद पर वो आउट होकर पवेलियन लौट गए. कप्तान हशमतउल्लाह शाहिदी ने 26 रनों की पारी खेली. अजमतउल्लाह ओमरजेई ने 22 रन, जबकि मोहम्मद नबी ने 12 रन बनाए. स्पिनर राशिद खान 35 रन और इब्राहिम जादरान ने 129 रन बनाकर 291 रनों का स्कोर खड़ा किया. अब ऑस्ट्रेलिया के सामने 292 रन का टारगेट है.

वर्ल्ड कप में इब्राहिम जादरान ने रचा इतिहास

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. पारी की शुरुआत करने आए इब्राहिम जादरान आखिरी ओवर तक क्रीज पर डटे रहे.  जादरान ने अपनी पारी के दौरान कुल 143 गेंदों का सामना किया और 129 रन बनाए. जिसमें 3 छक्के और 8 चौके शामिल है. इब्राहिम जादरान वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब तक खेले गए 7 मैचों में से तीन मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं चार मैच में उसने वर्ल्ड चैंपियन टीम को मात दी है.

अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतउल्लाह ओमरजाई, मोम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक.

ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

ये भी पढ़ें-  World Cup 2023: बांग्लादेश टीम को बड़ा झटका, श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद शाकिब अल हसन हुए टूर्नामेंट से बाहर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

43 minutes ago

रूस में 16 साल के ‘भारत के AI किड’ के मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन: बातचीत में की पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन की जमकर तारीफ

शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए…

47 minutes ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

57 minutes ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

1 hour ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

2 hours ago

पहला सिलेंडर मुफ्त, दूसरे का क्या? आंकड़ों से समझें उज्ज्वला योजना की हकीकत

PM Ujjwala Yojana Second Cylinder Test: जानिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पहला सिलेंडर खत्म होने…

2 hours ago