ICC World Cup 2023

Video: World Cup में अफगानिस्तान की तीसरी जीत पर झूमे ‘पठान’, हरभजन के साथ किया भांगड़ा

World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. अफगानिस्तान ने अभी तक टूर्नामेंट में तीन बार उलटफेर करते हुए इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर सभी को चौंका दिया है. वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण में एक भी जीत नहीं दर्ज करने वाली अफगान टीम इस बार कमाल का प्रदर्शन कर रही है.

अफगानिस्तान की जीत पर एक्सपर्ट्स ने मनाया जश्न

सोमवार को पुणे में खेले गए मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज कर ली. अफगानिस्तान की इस जीत के बाद फैंस और एक्सपर्ट्स ने जमकर जश्न मनाया. पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद राशिद खान के साथ मैदान पर भांगड़ा करने वाले भारत के पूर्व दिग्गज इरफान पठान एक बार फिर से झूमते नजर आए.

इरफान पठान और हरभजन सिंह ने किया भांगड़ा

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेट इरफान पठान और हरभजन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की. इस वीडियो में दोनों पूर्व खिलाड़ी ब्रॉडकास्टिंग स्टूडियो में अफगानिस्तान टीम की जीत के बाद भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों दिग्गज के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे फैंस पसंद भी खुब कर रहे हैं.

पठान और राशिद खान ने मैदान पर किया था डांस

बता दें कि वर्ल्ड कप में ये कोई पहला मौका नहीं था जब इरफान पठान ने अफगानिस्तान की जीत का जश्न मनाया हो. इससे पहले जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी, उस समय भी इरफान पठान ने जश्न मनाया था. पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिलने पर इरफान ने अफगानी स्पिनर राशिद खान के साथ मैदान पर जमकर भांगड़ा किया था. इरफान पठान और राशिद खान का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.

ये भी पढ़ें- World Cup में जो कभी नहीं हुआ, वो 2023 में हो गया, एक दिन में बने दो नए रिकॉर्ड

अफगानिस्तान अब तक दर्ज कर चुकी है 3 जीत

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम कमाल का प्रदर्शन दिखा रही है. अपने प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने सबको चौंका दिया है. 6 मैच में टीम ने तीन जीत दर्ज की है और ये तीनों जीत वर्ल्ड चैंपियन टीमों के खिलाफ दर्ज की है. इस टूर्नामेंट में सबसे पहले अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराया. उसके बाद साल 1992 की विजेता टीम को हराया और अब साल 1996 के विजेता टीम को हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज कर ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

उड़ानों को तरसते नए एयरपोर्ट: करोड़ों खर्च के बाद भी खाली रनवे, कहां चूक गई UDAN योजना?

UDAN योजना के तहत छोटे शहरों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एयरपोर्ट विकसित…

12 minutes ago

8 घंटे में बिगड़ेगा मौसम! 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने किया सावधान

Weather Today: 18 सितंबर को देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट…

43 minutes ago

आज का पंचांग: सप्तमी के बाद लगेगी अष्टमी, जानें राहुकाल, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर बाद समाप्त होकर…

2 hours ago

आज का राशिफल: 18 सितंबर को किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार का दिन अलग-अलग राशि के जातकों के लिए करियर, धन, परिवार…

2 hours ago

कब है राधाष्टमी? क्यों अधूरा माना जाता है कान्हा का पूजन और क्या है सही पूजा विधि

19 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी राधाष्टमी. जानिए राधा-कृष्ण की पूजा का सही शुभ मुहूर्त,…

4 hours ago