देश

“साहब में मुर्दा नहीं जिंदा हूं, मेरी जमीन हड़प ली गई”, मंत्री के सामने शख्स ने लगाई फरियाद

Jharkhand: झारखंड के रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को सरकारी कागजों में मरा हुआ बताकर उसकी जमीन हड़प ली गई. जबकि वह एक दम सही सलामत है. इस बात का खुलासा जब हुआ तब वह कांग्रेस दफ्तर में ग्रामीण विकास मंत्री के सामने गुहार लगाने पहुंचा और अपनी जमीन बचाने की फरियाद लगाई. शख्स का आरोप है कि उसकी शिकायत को किसी भी सरकारी अधिकारी ने नहीं सुना. दरअसल ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम जनसुनवाई कर रहे थे. इस दौरान वह शख्स वहां पहुंचा और अपनी कहानी सुनाई.

मंत्री आलमगीर आलम के सामने फरियाद लगाते हुए शख्स ने बताया कि हुजूर मैं मुर्दा नहीं, मैं जिंदा हूं. मुझे कागजों पर मृत दिखाते हुए मेरी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है. मैं जिंदा हूं फिर भी मेरी सुनवाई नहीं हो रही है.

सरकारी अधिकारी पर मिलीभगत का आरोप

दरअसल उस फरियादी को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया था. शख्स का नाम लोकनाथ सिंह है और रांची के रामगढ़ के पतरातु निवासी है. उसने कहा कि मेरी जमीन हड़पने के लिए ही मुझे मृत दिखाया गया है. लोकनाथ सिंह ने इस मामले में सरकारी अधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि मीन माफिया उसकी जमीन हथिया कर उसे बेच रहे हैं और म्यूटेशन तक करवा चुके हैं. इसके अंचलाधिकारी की भी मिलीभगत है. लोकनाथ का आरोप है कि तमाम जानकारी उन्होंने अंचलाधिकारी को दी थी लेकिन कोई करवाई करने की जगह माफिया के पक्ष में जमीन का दाखिल खारिज करवा दिया.

यह भी पढ़ें- Noida News: लिफ्ट में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ा थप्पड़, CCTV फुटेज वायरल

बता दें कि लोकनाथ सिंह को वंशावली में मृत घोषित कर और निसंतान बताकर जमीन हड़पने की साजिश रची गई. हैरानी की बात ये है की लोकनाथ सिंह न तो मृत है और न ही निसंतान हैं. जनसुनवाई में वह अपने बेटे प्रेमनाथ सिंह के साथ गुहार लगाने पहुंचे थे.

मंत्री ने दिए जांच के आदेश

मंत्री आलमगीर आलम शख्स भी फरियाद सुनकर तुरंत एक्शन में आ गए. उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर जांच के आदेश दिए. इसके अलावा उन्होंने कहा इस मामले में जो दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

20 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

48 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago