सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)
Mahua Moitra Cash For Query: ‘कैश फॉर क्वेरी’ के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. गुरुवार को एथिक्स कमेटी की बैठक में टीएमसी नेता के खिलाफ एक रिपोर्ट अडॉप्ट हुई. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस रिपोर्ट में मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है. आज बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता हुई एथिक्स कमेटी की बैठक में इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया है. इस 15 सदस्य बैठक में कुल 10 सांसदों ने वोट किया, जिसमें पक्ष में 6 सदस्य और विरोध में 4 सदस्य थे.
वहीं मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश करने वाली लोकसभा एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट को चार विपक्षी सांसदों ने पूर्वाग्रह से ग्रसित और गलत बताया है.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद परिणीत कौर ने रिपोर्ट के समर्थन में वोट किया. बता दें कि अमरिंदर सिंह अब कांग्रेस में नहीं है. उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर पंजाब का विधानसभा चुनाव लड़ा था. वहीं इस मोइत्रा पर आरोप लगाने वाले निशिकांत दुबे ने कहा कि पंजाब हमेशा भारत की अस्मिता व राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खड़ा रहा है, आज फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पार्टी की सांसद परनीत कौर ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई समझौता नहीं किया. भारत पंजाब के जांबाज़ों का कृतज्ञ था,है और रहेगा.
वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोप पर एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा, “महुआ मोइत्रा पर आरोप को लेकर कमेटी ने रिपोर्ट तैयार की है. आज बैठक में रिपोर्ट पर चर्चा हुई और इसे अपनाने की प्रक्रिया शुरू हुई. कल एक विस्तृत रिपोर्ट हम लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दी जाएगी.”
इसके अलावा एथिक्स कमेटी के विपक्षी सांसद दानिश अली ने कहा कि 22 सितंबर को पूरी दुनिया ने इस देश के लोकतंत्र को शर्मशार होते हुए देखा है. उसपर कोई कार्रवाई नहीं है. ऐसे देश का लोकतंत्र बचेगा? दो मापदंड हैं. इसके पहले उन्होंने कहा कि इस देश में दो कानून नहीं हो सकते. एथिक्स कमेटी के चेयरपर्सन द्वारा लगातार नियम 275 का उल्लंघन किया जा रहा है. हमने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है और करते रहेंगे. हम डरने वाने नहीं हैं.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…