दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में इतिहास रचने वाले खिलाड़ियों से की बातचीत
PM Modi Meets Players: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. आज मंगलवार को सभी खिलाड़ी भारत लौट चुके हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र ने उनका स्वागत किया और सभी एशियन गेम्स 2023 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ बातचीत की. एशियन गेम्स में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि, “आज जब आप सफल होकर आए हैं तो मुझे लग रहा है कि हमारी दिशा सही है. विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मेडल भारत ने इस बार जीता है.”
PM मोदी ने आगे कहा कि, “हमने जितने भी खेलों में भाग लिया उसमें से ज्यादातर में कोई न कोई मेडल लेकर आए हैं. 20 इवेंट तो ऐसे थे जिनमें आज तक देश को पोडियम फिनिश मिली ही नहीं थी. अनेक खेलों में आपने एक नया रास्ता खोला है.”
एशियन गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, “मुझे गर्व है कि हमारी ‘नारी शक्ति’ ने एशियाई खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. यह भारत की बेटियों के सामर्थ्य के बारे में बताता है.” एशियन गेम्स में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, “इस बार मेडल तालिका में कम उम्र के बहुत से एथलीट्स ने अपनी जगह बनाई है. जब कम उम्र के खिलाड़ी ऊंचाई को पाते हैं तो वे हमारे खेल राष्ट्र की पहचान बनते हैं.
यह भी पढ़ें- ED का संजय सिंह पर संगीन आरोप, एजेंसी ने किया घूस लेने नहीं बल्कि मांगने के सबूत होने का दावा
पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देश की सफलता से जोड़ा. उन्होंने कहा, ”एशियन गेम्स में भारत की मेडल टैली देश की सफलता को दर्शाती है. ये एशियन गेम्स में भारत का आज तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है और मैं निजी तौर पर इस बात से संतुष्ट हूं कि हम बिल्कुल सही ट्रैक पर जा रहे हैं.”
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…