Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

World Cup के बीच ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हुए चोटिल

Glenn Maxwell Injury: वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंजर्ड हो गए हैं. उनके अगले मैच में खेलने की उम्मीद कम है.

Glenn Maxwell

ग्लेन मैक्सवेल (सोर्स-X)

Glenn Maxwell Injury: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है. टूर्नामेंट का 36 वां मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार 4 नवंबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. लेकिन इस मैच में पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोटिल हो गए हैं. जानकारी सामने आ रही है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका

ग्लेन मैक्सवेल के चोटिल होने के संबंध में बताया जा रहा है कि गोल्फ कार्ट से बस तक आते समय उनका ग्रिप टूट गया और वो कार्ट से नीचे गिर गए. गिरने के चलते उन्हें हल्कि चोट आई है. फिलहाल वो सात से आठ दिनों तक मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे. उनके इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने की संभावना नहीं है.

मैक्सवेल वर्ल्ड कप में मिस करेंगे एक मैच

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने मैक्सवेल के चोट को लेकर कहा कि, वह अच्छा कर रहा है, कुछ एक्सरसाइज भी शुरू करेगा. यह अच्छी बात हुई कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी, नहीं तो बहुत बेकार होता. जांच के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि वह वर्ल्ड कप में एक मैच मिस करेंगे.

मैक्सवेल के नाम वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल ने बेहतरीन फॉर्म में हैं. नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक जमाया था. उन्होंने 40 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था. मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ऐडन मारक्रम का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था, जो मारक्रम ने इसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच में बनाया था.

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया टीम अब तक लीग मुकाबले में 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे दो मुकाबले में हार का सामना करना है. वहीं चार मैच में जीत मिली है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया टीम आठ अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे आगे के मैच में जीत दर्ज करने होंगे. अभी ऑस्ट्रेलिया को लीग मुकाबले में तीन मैच और खेलने हैं.

ये भी पढ़ें- SL vs AFG: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मिला था जीत का मंत्र, अफगानिस्तान के कप्तान ने किया खुलासा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest