ड्रेसिंग रूम में भारतीय टीम (सोर्स- BCCI, X)
World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया. वर्ल्ड कप खिताब के बेहद करीब आकर कंगारू टीम ने विश्व चैंपियन कहलाने का मौका छीन लिया. इस हार के बाद क्रिकेट फैंस के रोने के कई वीडियो वायरल हुए. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्लेयर्स का दुख साफ नजर आ रहा है.
भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 का आगाज ऑस्ट्रेलिया टीम को 6 विकेट से हराकर किया था. इसके बाद से टीम इंडिया के जीत का सिलसिला लगातार चलता रहा. वर्ल्ड कप के शुरुआत से अंत तक टीम इंडिया ने लगातार दस मैच जीते, जिसमें लीग मुकाबले के 9 मैच और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था. लेकिन फाइनल मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा. प्रत्येक मुकाबले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप बेस्ट फील्डर को अवार्ड देते थे. ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों की खुशी ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया था. मैच के बाद फैंस बेसब्री से इसका इंतजार करते थे. लेकिन रविवार को मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल अलग ही था.
मैच के बाद भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की पूरी कोशिश की लेकिन ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी खिलाड़ी एकदम शांत थे. सभी खिलाड़ी काफी मायूस और निराश नजर आ रहे थे. किसी के चेहरे पर कोई हंसी नहीं थी. कोच राहुल द्रविड़ और टी दिलीप के शब्दों का भी जैसा किसी पर कोई असर नहीं हो रहा था. फील्डिंग कोच टी दिलीप ने कहा कि पूरे वर्ल्ड कप जिस तरह से सभी खिलाड़ी एक-दूसरे के लिए खड़े रहे, वह देखने लायक था और वही एक टीम की नींव है.
वर्ल्ड कप फाइनल मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली को विजेता घोषित किया गया. कोहली भरे मन से आगे आए. जब पहली बार विराट कोहली को ये मेडल दिया गया था तब उन्होंने कोच से खुद पहनाने को कहा था लेकिन रविवार को वो इशारे में कर रहे थे कि बस उन्हें मेडल दे दिया जाए. ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कोहली को मेडल पहनाया और एक दूसरे को गले लगाया. उनकी हंसी में भी दर्द छलक रहा था.
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…