देश

‘मुझे भारत रत्न चाहिए…’, युवक ने Gorakhpur कमिश्नरेट भेजा लेटर, अधिकारियों ने बिना पढ़े ही साइन कर लगा दी मुहर! हुआ वायरल

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने खुद के लिए ‘भारत रत्‍न’ की मांग करते हुए पत्र लिखा और उसे आयुक्‍त कार्यालय भेज दिया. उस पत्र को अधिकारियों ने साइन किया और सरकारी मोहर लगाकर आगे की कार्रवाई के लिए फारवर्ड भी कर दिया. अब यह पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे पढ़-पढ़कर लोगों की खिल्‍ली छूट रही है. वहीं, अधिकारियों ने चुप्‍पी साध ली है.

माना जा रहा है कि सरकारी विभाग में कार्यरत अधिकारियों ने युवक के पत्र को पूरा पढ़े बिना ही साइन किया और सरकारी मोहर लगाकर आगे की कार्रवाई के लिए फारवर्ड कर दिया. यह मामला पिपराइच थाना और सदर तहसील के कुसम्‍ही बाजार के महराजी गांव के उत्‍तर टोला से सामने आया है. यहां के निवासी विनोद कुमार गौड़ ने यह पत्र लिखा था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

संवाददाता ने बताया कि पत्र पर अक्‍टूबर महीने की तारीख लिखी गई है. पत्र पर विनोद कुमार गौड़ ने मांग करते हुए लिखा है कि, ‘वे 30 सितंबर 2023 को संध्‍या वंदन यानी शाम की पूजा के पहले वे ध्‍यान साधना में बैठकर तपस्‍या कर रहे थे. अचानक उन्‍हें अंतःकरण से बहुत तीव्र गति से दो बार आवाज आई कि, ‘मुझे भारत रत्‍न चाहिए, मुझे भारत रत्‍न चाहिए. इसके बाद उन्‍होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर ‘भारत रत्‍न’ देने की मांग कर दी.”

ये भी पढ़ें- Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी सर्वे मामले में ASI को कोर्ट से मिला अतिरिक्त समय, अब इस डेट को सौंपनी होगी रिपोर्ट

अधिकारियों बिना पढ़े कार्रवाई के लिए बढ़ा दिया आगे

पत्र के अनुसार, इसे आयुक्‍त (कमिश्‍नर) कार्यालय गोरखपुर के नाम से प्रेषित किया गया है. मजे की बात तो ये है कि वहां से इस पत्र को अपर आयुक्‍त (न्‍यायिक) द्वारा कार्रवाई के लिए गोरखपुर के जिलाधिकारी को भेजा गया है. इस पर उनके द्वारा बाकायदा मोहर लगाई गई और हस्ताक्षर किए गए. इसके बाद पत्र जिलाधिकारी, ज्‍वाइंट मजिस्‍ट्रेट/एडीएम सदर, तहसीलदार सदर, सीडीओ यानी मुख्‍य विकास अधिकारी के हस्‍ताक्षर और साइन के साथ आगे बढ़ा दिया गया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसको लेकर सरकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. फिलहाल इस मामले में किसी अधिकारी का बयान अभी तक सामने नहीं आया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

15 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

40 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

52 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago