Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ind vs Aus T-20 Series: BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान, संजू सैमसन को नहीं मिली जगह

India Squad For T20 Series: ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत ने अपने युवा खिलाड़ियों की मजबूत टीम चुनी है. वहीं सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है.

India vs Australia T-20 Series: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद एक फिर ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम आमने-सामने होने वाली है. पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम में कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. वहीं इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आगाज 23 नवंबर से भारत में ही होगा. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इसके लिए पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. सीरीज में टीम इंडिया को नया कप्तान सौंपा गया है.

टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वॉड में ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का उपकप्तान बनाया है. सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में 23 नवंबर को खेला जाएगा.

सूर्यकुमार यादव को बनाया गया कप्तान

ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत ने अपने युवा खिलाड़ियों की मजबूत टीम चुनी है. वहीं टी-20 के शानदार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है. सूर्य अभी टी-20 की रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं. ऐसे में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई. अब देखना होगा सूर्य इसमें कितना सफल होंगे. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया गया है. लेकिन वह सिर्फ शुरुआती 3 मुकाबलों में उपकप्तानी करेंगे. इसके बाद श्रेयस को मौका मिलेगा. क्योंकि वह टीम से तीन मैचों के बाद जुड़ेंगे. इस टीम में विश्व कप टीम का हिस्सा रहे प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में शामिल किया गया है. वहीं इस टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया है.

ऐसी होगी युवा टी-20 की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार.

यह भी पढ़ें- 3 दिन बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की फिर होगी भिड़ंत, ये है सीरीज का पूरा शेड्यूल

कब और कहां खेले जाएंगे सभी मैच

सीरीज का पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके बाद तीसरा मैच गुवाहाटी मे होगा. फिर चौथा मैच रायपुर में खेला जाएगा और आखिरी 5 पांचवा मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital