रोहित शर्मा (सोर्स-BCCI X)
World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होनी है. रविवार 19 नवंबर को ये मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की कोशिश तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की होगी. वहीं कंगारू टीम छठी बार खिताब जीतने के लिए जोर लगाएगा.
वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए और पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए. प्लेइंग इलेवन के सवाल पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह विकेट का आकलन करके प्लेइंग इलेवन का फैसला करेंगे. रोहित ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की.
प्लेइंग इलेवन में अश्विन को शामिल करने को लेकर रोहित ने कहा कि हमने प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है. 15 खिलाड़ियों में से कोई भी खेल सकता है. हम विकेट को देखेंगे, उसके बाद फैसला करेंगे. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के प्रदर्शन को लेकर रोहित ने कहा कि, शमी नहीं खेल पाए थे, जो उनके लिए काफी कठिन था, हालांकि, वह सिराज और बुमराह का समर्थन कर रहे थे. रोहित शर्मा ने कहा कि इस टूर्नामेंट में गेंदबाजों ने बेहतरीन काम किया है. भारतीय खिलाड़ियों पर फाइनल मैच का दबाव को लेकर रोहित ने कहा, हम अपना खेल खेलेंगे, जैसे पहले के मैचों में सभी खिलाड़ी खेलते आए हैं, वैसा ही खेल खेलेंगे.
फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पिच को लेकर कहा कि इस समय पिच काफी सख्त है. कल एक बार फिर से देखेंगे, अभी पिच काफी सख्त दिख रहा है. काफी अच्छा विकेट लग रहा है. कमिंस ने आगे कहा कि इस टूर्नामेंट में इस पिच पर बड़े स्कोर रहे हैं, ऐसे में दोनों टीमों के लिए भी ऐसा होगा, इसमें कोई शक नहीं कि आप अपने देश के पिच पर खेल रहे हो, आपको फायदा मिलेगा, क्योंकि आप ऐसे ही विकेट पर खेलते रहे हो. उन्होंने कहा कि ओस बड़ा अंतर पैदा करेगा.
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…