ICC World Cup 2023

World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने रोहित शर्मा, पहले इस दिग्गज के नाम था रिकॉर्ड

IND vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिय में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 131 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में भारत की ओर से पहला शतक लगाने में सफलता हासिल की. इसके साथ ही उनके नाम वर्ल्ड कप में 7  शतक हो गया. अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप में सेंचूरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने रोहित

वर्ल्ड कप 2023 में अपने पहले मैच में रोहित शर्मा बिना रन बनाए पवेलियन लौट गये थे. वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 84 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली. शतक बनाने के साथ ही रोहित शर्मा अब वनडे वर्ल्ड कप में सेंचूरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गये हैं. रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 36 वर्ष 164 दिन की उम्र में शतक लगाया. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के नाम था. उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप में 36 वर्ष 59 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप में शतक जमाया था. वहीं वर्ल्ड कप में सेंचूरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तानों की सूची में तीसरा नाम विवियन रिचर्ड्स का है. उन्होंने 1987 के वर्ल्ड कप में 35 वर्ष 220 दिन की उम्र में शतक जड़ा था.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा तूफानी शतक, तोड़ डाला सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने तोड़ा मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने दर्ज किए हैं. एकदिवसीय वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे बड़ा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी अब रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज था. उन्होंने वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए 127 रनों की पारी खेली थी.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गये शतकीय पारी के दौरान 16 चौके और 5 छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्का मारने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. क्रिस गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के दर्ज हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

22 minutes ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

51 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago