यूटिलिटी

त्योहारों के पहले महंगाई के मोर्चे पर आई खुशखबरी, सितंबर में 5.02 फीसदी रहा रीटेल इन्फ्लेशन

Retail Inflation Rate: हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अंतर्राष्ट्रीय संस्था IMF ने अनुमान जताया था, कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) और इजरायल-हमास संग्राम (Israel-Hamas War) के बावजूद आर्थिक मंदी के दौर में भारत विश्व की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरेगा. अब इसका उदाहरण भी हमारे सामने आने लगा है जो कि सितंबर की खुदरा महंगाई दर से जुड़ा है. सितंबर में खुदरा महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है तो चलिए आज आपको इसकी बारीकियां समझाते हैं.

दरअसल, आज जारी हुए देश के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खुदरा महंगाई दर तीन महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. बता दें कि यह कमी मुख्य रुप से खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी के कारण आई है. सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 5.02 प्रतिशत पर आ गई है.

यह भी पढ़ें- अडानी कौशल विकास केंद्र सक्षम को “डिजिटल परिवर्तन में सर्वोत्तम अभ्यास” के लिए शीर्ष सम्मान प्राप्त हुआ

गौरतलब है कि सितंबर में खुदरा महंगाई को लेकर आरबीआई का अनुमान था कि यह 6 प्रतिशत रहेगी लेकिन यह दर फिलहाल 5.02 पर आ गई है. खुदरा महंगाई की बात करें तो जुलाई में 7.4 प्रतिशत और अगस्त में 6.8 प्रतिशत थी. वहीं जून में यहीं आकड़ा 4.87 प्रतिशत था.

NSO द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर पिछले महीने के 9.94 फीसदी से घटकर 6.56 फीसदी पर आ गई है. आर्थिक जानकारों के मुताबिक खुदरा महंगाई दर लगातार कुछ महीनों तक पांच प्रतिशत के आसपास रहती है तो आरबीआई ब्याज दरों में आम जनता को बड़ी राहत दे सकता है.

यह भी पढ़ें-IMF Economic Prediction: आईएमएफ ने चीन को दिया झटका, अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत की बल्ले-बल्ले

बता दें कि इस खनन उत्पादन 12.3 फीसदी बढ़ा है. वहीं बिजली उत्पादन में 15.3 फीसदी की वृद्धि हुई. आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान आईआईपी में सालाना आधार पर 6.1 फीसदी की वृद्धि हुई. एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 7.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो कि देश की आर्थिक स्थिति के लिहाज से बेहद ही सकारात्मक संकेत हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

4 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

12 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

33 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

37 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

38 minutes ago