बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
ललन पासवान ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक ललन पासवान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफा देने की वजह आरजेडी के साथ गठबंधन करने और दलितों पर हो रहे अत्याचार को बताया है. उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी के साथ गठबंधन करके बिहार में फिर से गुंडाराज शुरू कर दिया है. उन्होंने साफ तौर पर अपने इस्तीफे में आरजेडी को बिहार में आतंक और गुंडा राज स्थापित करने वाली पार्टी बताया है.
ललन पासवान ने जेडीयू अध्यक को भेजे इस्तीफे पत्र में कहा कि, “बिहार में आतंक और गुंडा राज स्थापित करने वाले लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से समझौता करने के बाद दलितों पर हत्या, बलात्कार और उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं और इसकी रोकथाम की दिशा में कोई कठोर कदम नहीं उठाए जाने के विरोध में मैं जनता दल (यू) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं”
पिछले महीने राष्ट्रिय लोक जनता दल के (RLJP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने पहले ही दावा किया था कि जेडीयू में बड़ी टूट होने वाली है. भले ही ये एकसाथ न हो, लेकिन धीर-धीरे टुकड़ों में होगी. इसके बाद ही यह सिलसिला शुरू हो गया. जेडीयू के बड़े नेता और पूर्व विधान परिषद के सदस्य रणवीर नंदन ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था. हालांकि इस जेडीयू ने दावा किया था रणवीर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते प्रदेश अध्यक्ष ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है. इस संबंध में पार्टी ने एक लेटर भी जारी किया था.
यह भी पढ़ें- MP Elections: विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने क्यों मारी आंख, जानें पूरा मामला
बता दें कि ललन पासवान रोहतास जिले की चेनारी से विधायक रह चुके हैं. पहली बार 2005 में उन्होंने जदयू के टिकट पर चेनारी विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद आरजेडी से 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन मीरा कुमार से हार मिली. इसके बाद उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से फिर चेनारी चुनाव लड़ा और जीते. इसके बाद वह फिर जेडीयू में शामिल हो गए. मौजूदा समय में वह जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष थे.
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…