ICC World Cup 2023

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की 3 बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी नजर, इन उपलब्धियों से चंद कदम दूर हिटमैन

IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रहा है. कप्तान रोहित शर्मा भी फॉर्म में हैं. टीम इंडिया का अगला मैच इंग्लैंड से होगा. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा तीन बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं. हिटमैन इन तीनों ही महारिकॉर्ड से बस एक कदम दूर हैं. टीम इंडिया का अगला मुकाबला रविवार को लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होगा. वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए यही लग रहा है कि वो आने वाले मैचों में इन तीनों रिकॉर्ड को आसानी से अपने नाम कर सकते हैं.  आईए जानते हैं कौन से हैं वो तीन महारिकॉर्ड.

कप्तानी करते हुए 100वां मैच खेलेंगे हिटमैन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी साल 2017 में की थी. हालांकि, उस समय वो टीम के नियमित कप्तान नहीं थे. लेकिन विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद से रोहित शर्मा तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बन गए. वो तीनों फॉर्मेट में टीम के नियमित कप्तान हैं. रोहित शर्मा बतौर कप्तान अब तक भारत के लिए 99 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में रोहित शर्मा बतौर कप्तान अपना 100 वां मैच खेलेंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 रन के करीब रोहित

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशन करियर में अब तक 17 हजार 953 रन बना चुके हैं. इंटरनेशन क्रिकेट में 18 हजार रन पूरे करने के लिए अब उन्हें 47 रनों की जरूरत है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ अगर रोहित शर्मा 47 रन बना लेते हैं तो रोहित शर्मा 18 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरा करने वाले पांचवें भारतीय प्लेयर बन जाएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का नाम शामिल है. ऐसे में अगर रोहित शर्मा 47 रन बनाते हैं तो इन चार खिलाड़ी के बाद रोहित का नाम भी इस सूची में दर्ज हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- AUS vs NZ: वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में Travis Head का धमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ रचा इतिहास

वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्का

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 17 छक्के लगा चुके हैं, जिसके साथ टूर्नामेंट में उनके 40 छक्के पूरे हो गए हैं. इस सूची में क्रिस गेल का नाम पहले नंबर है. वर्ल्ड कप में गेल ने 49 छक्के जड़े हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के पास गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

26 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

41 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

1 hour ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

2 hours ago