अशोका यूनिवर्सिटी के को-फाउंडर प्रणव गुप्ता-विनीत गुप्ता
Parabolic Drugs Case: ईडी ने पैराबोलिक ड्रग्स प्रमोटर्स और अशोका यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक प्रणव गुप्ता, विनीत गुप्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट एसके बंसल को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने देश भर में इन तीनों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी ने शुक्रवार को अशोका विश्वविद्यालय के संस्थापकों से संबंधित एक मामले में देश के करीब 17 जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया था. पीएमएलए के तहत दर्ज पैराबोलिक ड्रग्स मामले में दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, पंचकुला और अंबाला स्थित 17 स्थानों पर छापे मारे गए थे.
बता दें कि पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड और उसके निदेशक प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता पर 1,600 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है. जांच में पता चला कि विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता अशोका यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक हैं. जांच में सामने आया कि सितंबर 2013 में पैराबोलिक ड्रग्स कंपनी को बैंक से मिले 1600 करोड़ रुपये लोन के पैसों में से कुछ अमाउंट JDRG Infrastructures Pvt Ltd को ट्रांसफर किए गए. उसके बाद ये पैसे विनीत गुप्ता को ट्रांसफर किए और फिर वहां से 1 करोड़ रुपये अशोका यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर किए गए.
-भारत एक्सप्रेस
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…
1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…
गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…
15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…