रोहित शर्मा (सोर्स-X)
Rohit Sharma At Wankhede Stadium: वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत होगी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मैदान काफी खास है. श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा ने आईसीसी से बात करते हुए इस मैदान को लेकर अपनी राय दी. रोहित ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें वानखेड़े स्टेडियम का योगदान रहा है. एक क्रिकेटर के रूप में वो जो भी सीखने को लेकर हैं, वह सब वानखेड़े में ही हुआ था.
वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले आईसीसी को इंटरव्यू देते हुए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, वानखेड़े मेरे लिए एक विशेष स्थान है. मेरा सबसे बेहतरीन वेन्यू रहा है. एक क्रिकेटर के रूप में आज मैं जो कुछ भी हूं, वह मेरी सीख के कारण है और ये सब वानखेड़े में ही हुआ था. इस कारण इस मैदान पर खेलना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहता है. मुंबई के लोग क्रिकेट से प्यार करते हैं, आप यह देख सकते हैं कि वानखेड़े स्टेडियम में कितनी हलचल हो रही है.
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 131 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 87 रन बनाए थे. रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और हर मैच में वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. भारतीय टीम को अभी इस टूर्नामेंट में लीग मुकाबले में श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है. इस मैच में भी रोहित की कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: 32 मुकाबले के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल, पढ़ें कौन-कौन सी टीमें हैं सेमीफाइनल की रेस में
मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो रोहित शर्मा ने इस मैदान पर अब तक तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 46 रन बनाए हैं. वानखेड़े में उनका सर्वाधिक स्कोर 20 रन रहा है. इस मैदान पर रोहित के बल्ले से एक भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला है. हालांकि, टेस्ट मैच में इस मैदान पर रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रन बनाए हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…
साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…
सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…
Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…