देश

लाखों लोगों के पास नहीं हैं घर, Congress सरकार आने पर हम देंगे 5 लाख रुपए- तेलंगाना में Rahul Gandhi के 4 चुनावी वादे

Telangana assembly elections 2023 : राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ के साथ ही इस साल तेलंगाना में भी चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव-प्रचार करने रंगारेड्डी पहुंचे राहुल गांधी ने कई बड़े वादे लोगों से किए. राहुल गांधी ने रंगारेड्डी में पदयात्रा के दौरान कहा, “…यहां लाखों लोग ऐसे हैं जिनके पास घर नहीं है. उन बेघरों से मेरा वादा है कि उनके घर बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार 5 लाख रुपए देगी.”

‘PM मोदी और KCR सारे स्‍कूलों का निजीकरण कर रहे’
तेलंगाना दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PM मोदी और KCR पर शैक्षणिक संस्थानों का निजीकरण करने का आरोप लगाया. रंगारेड्डी में पदयात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “PM मोदी और KCR सारे शैक्षणिक संस्थानों का निजीकरण कर रहे हैं. लेकिन मैं आपसे कह रहा हूं कि हम हर मंडल में तेलंगाना इंटरनेशनल स्कूल खोलेंगे. भाइयों-बहनों.. यह बात याद रखना.”

‘CM ने जो पैसा लूटा है, कांग्रेस उसे वापस आपकी जेब में डालेगी’
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना में कहा, “पहले KCR मुख्यमंत्री पद को अलविदा कहेंगे. उसके बाद, KCR से जनता के लूटे गए पैसे के बारे में सवाल पूछे जाएंगे. मैंने मन बना लिया है कि CM ने जो पैसा लूटा है, वह कांग्रेस वापस आपकी जेब में डालेगी. मैं मोदी नहीं हूं, जब मैं कोई वादा करता हूं तो उसे पूरा भी करता हूं.”

हमने सोचा था तेलंगाना की जनता इस राज्य पर राज करेगी- राहुल
तेलंगाना के नागरकुर्नूल में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हम सबने तेलंगाना का सपना देखा था और सोचा था कि तेलंगाना की जनता इस राज्य पर राज करेगी. पिछले 10 साल से तेलंगाना की जनता को परे कर दिया गया है और एक राजा और उसका परिवार तेलंगाना पर राज कर रहा है. सारे के सारे पैसे वाले विभाग उनके परिवार के पास हैं… जहां भी जनता से पैसा लिया जा सकता है वो सारे विभाग KCR और उनके परिवार के पास हैं.”

यह भी पढ़िए: “31 दिसंबर को शिंदे सरकार की हो जाएगी विदाई”, उद्धव ठाकरे के दावे से मची सियासी खलबली

पूरे 20 साल से प्रदेश को ऐसे लूटा है जैसे गब्बर लूटता था- दिग्विजय
दूसरी ओर कांग्रेस के एक अन्‍य वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “…पूरे 20 साल से इन्होंने प्रदेश को लूटा है जैसे गब्बर लूटता था. मुद्दा जय-वीरू या गब्बर सिंह नहीं है, लोग इनसे (BJP) त्रस्त हैं… मध्य प्रदेश पिछड़ रहा है, ये कहते हैं कि प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकल गया है. बीमारू राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा देखी जाती हैं, दोनों में मध्य प्रदेश की हालत खराब है.”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago